BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपसी रजिंश पर सुअरमार बम पटकने वाले दोनो आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में, मौके से 3 जिंदा सुअरमार बम एवं फटे हुये बम के अवशेष जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 27, 2021

आपसी रजिंश पर सुअरमार बम पटकने वाले दोनो आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में, मौके से 3 जिंदा सुअरमार बम एवं फटे हुये बम के अवशेष जप्त



 

        थाना रांझी में आज दिनॉक 27-8-21 को सूरज वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मनमोहन नगर नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका मोहित केवट एवं अब्बू उर्फ अभिजीत से दिनॉक 23-8-21 को झगडा हुआ था, दोनो ने उसके साथ मारपीट की थी जिसकी उसने रिपोर्ट की थी इसी बात की दोनों बुराई रखते थे, आज रात 12 बजे उसके घर के आंगन में दरवाजे के पास बम फूटने की आवाज आने पर घर के बाहर निकलकर देखे तो घर के अंागन में धुअंा छाया हुआ था, आंगन के गेट के पास मोहित केवट, व अब्बू उर्फ अभिजीत खडे थे उसे देखकर दोनेां भाग गये।  मोहित केवट एवं अब्बू उर्फ अभिजीत ने उसके घर मे बम फेंके हैं, उसके घर के दरवाजे के पास एक फटे हुये बम के अवशेष एवं 3 जिंदा बम पडे है। मौके से 3 जिन्ंदा सुअरमार बम एवं फटे हुये बम के अवशेष जप्त करते हुये 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयीं ।

               पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी प्रभारी रांझी श्री विजय कुमार परस्ते के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आमानाला मे दबिश देते हुये आरोपी मोहित केवट उम्र 20 वर्ष एवं अब्बू उर्फ अभिजीत बेन उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी आमानाला बडा पत्थर रांझी, को अभिरक्षा में लेते हुये दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 उल्लेखनीय भूमिका - आरोपियों को 12 घंटे के अंदर पकडने में थाना प्रभारी प्रभारी रांझी श्री विजय कुमार परस्ते के नेतृत्व में   सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक साकेत तिवारी, अविनाश सिंह, राजकुमार, प्रदीप, वीरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment