BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक और भतीजा शहवाज गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 27, 2021

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक और भतीजा शहवाज गिरफ्तार



जबलपुर। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जक (पहलवान) को आधी रात ओमती पुलिस ने भारी असलहा के साथ उसके नया मोहल्ला स्थित घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आधी रात में सूचना मिली की हत्या के प्रयास के मामले में फरार भतीजा शहवाज अपने चाचा अब्दुल रज्जक के घर में हैं।

सुबह 3.30 बजे दी दबिश

पुलिस ने सुबह करीब 3:30 नया मोहल्ला स्थित घर की घेराबंदी कर दबिश देते हुए मोहम्मद शहवाज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी दौरान पुलिस को मौके से विदेशी हथियार के साथ भारी मात्र में असलहे मिले,जिसके बाद पुलिस पूरे घर की तलाशी ली। मौके पर मिले हथियारों के लायसेंस के संबंध में पुलिस ने पूछताछ की तो रज्जक ने लायसेंस सहित कोई भी दस्तावेज न होने की बात कही। पुलिस ने असलहा जब्ज करते हुए आरोपी अब्दुल रज्जक को गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल रज्जक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस-प्रशासन में यह भी चर्चा है कि आरोपी के पुराने अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जल्द ही एनएसए की कार्रवाई भी हो सकती है।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि बड़ी ओमती नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक के खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में ओमती पुलिस की अनुशंसा पर एनएसए की कार्रवाई भी हो चुकी है। ओमती पुलिस आरोपी अब्दुल रज्जाक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ में जुटी है।
यह था विजय नगर थाना में दर्ज 307 का मामला-
दरअसल अब्दुल रज्जाक का भतीजा शहवाज ने अपने 10-15 दोस्तों के साथ मिलकर सरस्वती कॉलोनी परजिात बिल्डिंग निवासी अभ्युदय चौबे और उसके दोस्त बॉबी जैन के साथ मारपीट कर जानलेवा चोट पहुंचाई थी। अभ्युदय सेट बॉक्स ऑपरेटर हैं। उसने अपनी कार सब्जी मंडी के पीछे स्थित जगपाल सिंह के गैरेज में दो दिन पहले दी थी। अभ्युदय गुरु वार की रात 9.30 बजे पहुंचे तो देखा कि कार ठीक नहीं हुई है। इस पर उन्होंने जगपाल से बात की। जगपाल ने कहा कि पहले अब्दुल रज्जाक की बीएमडब्ल्यू कार ठीक होगी। इसके बाद उसकी कार ठीक होगी, इस पर विवाद हो गया। शहवाज ने अब्दुल रज्जाक का नाम लेते हुए दोनों को बुरी तरह ीपटते हुए जानलेवा चोट पहुंचाईं थीं। पीड़ित घायल अभ्युदय ने विजय नगर थाने में शहवाज और उसके दोस्तों खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस शहवाज की तलाश में जुटी थी। कल रात शहवाज की लोकेशन अब्दुल रज्जाक के घर में मिली। विजय नगर व ओमती पुलिस ने एएसपी रोहित काशवानी एवं सीएसपी ओमती आरडी भारद्वाज की अगुवाई में दबिश दी गई थी। सर्चिग दौरान हथियारों का जखीरा देख पुलिस भी दंग रह गई।

गौरतलब है कि 16 मार्च 2012 को ओमती पुलिस ने नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके ठीक दूसरे दिन रज्जाक के बेटे सरताज को नरसिंहपुर पुलिस ने करेली के रांकई गांव से गिरफ्तार किया गया था।

तीन मंजिला होटल में भी चले थे हथोड़े



13 नबंवर 2020 को अब्दुल रज्जाक की चार मंजिला कनिष्क होटल का अवैध हिस्सा को तोड़ा गया था। दो हजार वर्गफीट में निर्मित होटल का सबसे ऊपर वाला फ्लोर अवैध था। नगर निगम का दावा था कि मामले में नोटिस जारी किया गया था। रसल चौक स्थित कनिष्क होटल को 2006 में नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक ने खरीदा है। वर्तमान में उक्त बिल्डिंग में ‘अपना हेंग आउट कैफे एण्ड रेस्टोरेंट और एक सांध्य दैनिक अखबार का कार्यालय संचालित है।
नगर निगम के मुताबिक रसल चौक स्थित होटल भवन का निर्माण 1986-87 में हुआ था। भवन निर्माण नक्शे के विपरीत हुआ है। दो हजार वर्गफीट में तीन मंजिल निर्माण की अनुमति मिली थी, जबकि चार मंजिल भवन का निर्माण किया गया था। इस भवन को नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक ने 2006 में खरीदा था।

No comments:

Post a Comment