रेवांचल टाईम्स :- घंघरी गोली कांड मामले में पुलिस ने सुबह 11 बजे पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है,पुलिस ने इस मामले में घँघरी निवासी मोहन पिता स्व रामचरित मिश्र उम्र 42 निवासी घँग़री,अमर सिंह पिता दिग्विजय सिंह बघेल उम्र 31,कौशल पिता हीरामणि विश्वकर्मा निवासी भंगहा, ज्ञानेंद्र पिता शिला ध्वज पांडेय उम्र 25 को गिरफ्तार कर सम्मानीय न्यायालय में पेश किया है।हाई प्रोफाइल इस मामले में पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल ने मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है।विदित हो कि कजलईया पर्व की दरमियानी रात अनिल पिता नवनीत बर्मन उम्र 26 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,घटना के बाद से ही पूरे गांव में दहशत का माहौल था।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी विकाश शाहवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घटना के कारणों को लेकर साफ साफ नही बता रहे है,वही पूछताछ में भी अपेक्षाकृत सहयोग नही कर रहे है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।इस पूरे मामले के खुलासे में पुलिस महानिदेशक जी जनार्दन,पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल,अति पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह की गठित टीमो का सराहनीय कार्य रहा है,जिसके बाद महज 48 घण्टो के अंदर मामले का खुलासा करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।पुलिस अधीक्षक इस मामले में प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 5 हजार का इनाम भी घोषित किये थे।
लाश को ठिकाने लगाने किया था प्रयास
मित्रता का पर्व कजलईयां पर्व की दरमियानी रात गोली मारकर हत्या करने मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है,और जिन आरोपियों की गिरफ्तारी की है,वे सभी मित्र है,पुलिस की माने तो घटना का मुख्य आरोपी मोहन मिश्र अपने मकान से सटे हाइवे स्थित ओवर ब्रिज के बगल से मृतक अनिल के साथ शराब पार्टी मना रहा था,तभी पास रखे कट्टे से फायरिंग हुई और मृतक अनिल के सीने के दाहिनी ओर गोली लग गई, जिसके बाद कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई, घटना के बाद ड्राइवर अमर सिंह और उसके साथी ज्ञानेंद्र पांडेय की मदद से लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास किया,परन्तु सफल नही हो सके,बाद में अपने साथी कौशल विश्वकर्मा को फ़ोन कर के बुलाया गया,और खुद के फरार होने और कट्टा को कटनी ले जाने में मदद ली गई।हादसे के महज दो दिनों में जिस तरह पूरे मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है,उससे मृतक के पिता गुड्डा बर्मन,माता मीरा बर्मन,बड़े भाई राजकुमार,छोटे भाई दीपक एवम मृतक के ढाई वर्ष के नवजात अनुकल बर्मन सहित पत्नी आरती को सही मायने में न्याय मिल सका है।
रेवांचल टाइम्स से अलीम खान के साथ शरद मिश्रा की रिपोर्ट...

No comments:
Post a Comment