भोपाल – मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भोपाल में संस्कृति बचाओ यात्रा के समापन के अवसर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकारी अफसरों को चेतावनी दी है। उन्होंने भोपाल में ‘संस्कृति बचाओ’ यात्रा के समापन के अवसर पर सरकारी तंत्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा- ‘भाजपा का बिल्ला जेब में रखकर काम मत करो। 2 साल बाद सरकार बदल जाएगी।
यदि रिटायर हो जाओगे तो भी फाइल खुल सकती है।’ कमलनाथ ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को वर्दी की इज्जत रखनी चाहिए। कमलनाथ ने कहा- मंदिर-मस्जिद को लेकर सड़क पर उतरने से रोजगार नहीं बनते हैं। रोजगार निवेश से आएगा। मेरा लक्ष्य मध्यप्रदेश को विकास की राह पर लाना है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान ने महंगाई, बेरोजगार के साथ संस्कृति को बचाने के लिए उज्जैन से यात्रा निकाली थी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1942 के संघर्ष के कारण हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाती है। इनका आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं था। विभाजन की राजनीति हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। छात्र, युवा आज महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। अफ्रीका से ज्यादा मप्र में किसानों ने आत्महत्या की है, इसलिए हमने किसानों का कर्ज माफ किया और 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देने का निर्णय लिया था। किसानों की कर्जमाफी क्यों रोकी।
कमलनाथ ने मुख्ममंत्री को घोषणावीर बताते हुए तंज कसा कि शिवराज को मुंबई जाकर एक्टिंग करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया- प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान के बेटे हैं तो कर्ज माफी क्यों रोकी? प्रदेश में महिलाओं और कमजोर वर्ग पर अत्याचार हो रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, दवाएं नहीं और स्कूलों में शिक्षक के पद खाली पड़े हैं।
कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा है, प्रधानमंत्री ने पिछले कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान 27 मार्च 2020 को कहा था कि कोविड के लिए 20 लाख करोड़ रुपए दे रहा हूं, लेकिन वे इससे मुकर गए। मोदी ने इतनी राशि दी होती तो कोविड 19 से इतने लोगों की मौतें नहीं होतीं।

No comments:
Post a Comment