BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देखिये कितना सुन्दर लगता है हमारे गाँव का छात्र नेवी वर्दी में....जाने कौन हैं ये होनहार.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 27, 2021

देखिये कितना सुन्दर लगता है हमारे गाँव का छात्र नेवी वर्दी में....जाने कौन हैं ये होनहार..



मवई विकासखंड के अंतिम छोर मे बसा वनांचल ग्राम- भिमोरी के होनहार छात्र पुरूषोत्तम केराम का मर्चेंट नेवी में हुआ चयन...



रेवांचल टाईम्स - चयन उपरांत मिली, पहली पोस्टिंग- ग्लैडस्टोन आस्ट्रेलिया में मंगली (नि प्र) म प्र का मण्डला जिला, मनमोहक प्राकृतिक वादियों व ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे आज भी गोंडवाना भू-भाग के गौरवशाली इतिहास का परोक्ष उदाहरण बना हुआ है। जनजाति बाहुल्य जिला मण्डला समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाओं की जन्मस्थली बनती जा रही है, इसी क्रम में विकासखंड- मवई के अंतिम छोर में स्थित वनग्राम- भिमोरी (मंगली) के लाड़ले पुरूषोत्तम केराम मर्चेंट नेवी में चयन होकर स्वर्णिम सफलता पायी है व, माता- पिता, परिवार, समाज क्षेत्र, व जिले का नाम रोशन किया है ।

विदित होवे कि होनहार छात्र पुरूषोत्तम केराम, दूरस्थ वनांचल ग्राम चीतानचना में पदस्थ, शिक्षक श्री अमर सिंह केराम के सुपुत्र हैं ,होनहार छात्र पुरूषोत्तम केराम का चयन मर्चेंट नेवी पर हुई है और गर्व की बात यह है कि आपकी प्रथम पदस्थापना - शिप फ्रोम ग्लैडस्टोन आस्ट्रेलिया मे हुई है । कहा जाता है , और सच है कि - पूत के पांव पालने मे दिख जाते हैं । इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए व इस पूत के गुण को भांपते हुए, छोटे से गांव भिमोरी मे निवासरत शिक्षक पिता श्री अमर सिंह केराम ने अपने पुत्र की बेहतर शिक्षा के लिए प्रारंभ से कोशिश की, तमाम त्याग किए व गांव के अन्य छात्रो को भी इस ओर प्रेरित किया । अपने माता पिता के समर्पण व त्याग का परिणाम यह है कि- होनहार पुरूषोत्तम केराम की शिक्षा- दीक्षा, प्राथमिक शिक्षा, मिशन स्कूल सिझौरा, 12 वी तक की शिक्षा- नवोदय विद्यालय पदमी मण्डला एवं समुद्री विज्ञान से बी एस-सी, की शिक्षा ग्रेटर नोएडा दिल्ली से प्राप्त की एवं प्रशिक्षण देहरादून में हुई । आपने लगातार कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की व इस स्वर्णिम सफलता का श्रेय, अपने माता-पिता व समस्त गुरूजनो के साथ ही इस सफलता के पथ पर हमराह बने शिक्षक श्री रविंद्र भासंत जी को देते हैं । सर्वविदित है कि- विकासखंड मवई क्षेत्र के युवाओं को पढाई व कड़ी संघर्ष हेतु प्रेरित करने व सफलता तक पहुंचाने के लिए शिक्षक श्री रविंद्र भासंत जी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, और आज भी इसी क्रम मे क्षेत्र के छात्र छात्राओं एवं युवाओ को हरसंभव मदद करते हुए निरंतर प्रोत्साहन का कार्य कर रहे हैं । विशेष उल्लेखनीय है कि आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसता यह क्षेत्र हीरे पर हीरा उगलता जा रहा है । क्षेत्र के गौरव भिमोरी (मंगली) निवासी, होनहार युवा पुरूषोत्तम केराम से दूरभाष से बात कर इस सफलता के लिए शुभकामनायें दी गयी , श्री केराम द्वारा शुभकामनायें स्वीकार कर अनुभव शेयर किए ,और क्षेत्र के छात्र छात्राओं व युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश प्रेषित किया गया-

अपना एक लक्ष्य बनाओ और उसे पाने के लिए जुट जाओ, जब तक लक्ष्य मिल नही जाता, तब तक मेहनत करते रहो, खुद पर भरोसा रखो और आगे बढ़ते रहो-

(मर्चेंट नेवी कैडेट- पुरूषोत्तम केराम (ग्लैडस्टोन ,आस्ट्रेलिया)




होनहार युवा पुरूषोत्तम के इस सफलता से क्षेत्र के छात्र छात्राओ व युवाओं को एक जीवंत ऊर्जा मिली है और उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु संघर्ष करने के लिए सभी प्रेरित हो रहे हैं । क्योकि सफलता की सीढी सीधी नही होती, तमाम उतार चढाव व परीक्षाओ से गुजरकर मंजिल तक पहुंचती है । इस स्वर्णिम सफलता पर माता-पिता, गुरूजन , परिवार , समुदाय क्षेत्र के नागरिकों एवं समस्त जिले में प्रसन्नता की लहर छायी हुई है । इस सफलता पर क्षेत्र के समस्त गांवों के मुकद्दमगण, वरिष्ठ बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि, पितृशक्ति, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों में सर्व, चंद्र सिंह परते (पंडा-कलवाखेरो), वी एस धुर्वे (प्राचार्य), पंडित धुर्वे (पूर्व विधायक बिछिया विधानसभा), टण्डेल सिंह तिलगाम (मुकद्दम-जंगलीखेड़ा), डाॅ विजय धुर्वे (जिला चिकित्सालय मण्डला), पी के पटैल (प्राचार्य- भीमडोंगरी), महेश पन्द्र (डिवीजनल कमांडेंट), रमेश पन्द्रे (आबकारी निरीक्षक), मुन्नालाल मरकाम जी (पूर्व जनपद अध्यक्ष मवई), कीरतन झारिया (मुरकुटा), अनतू झारिया जी(मुरकुटा), श्री एवन झारिया जे एस पंद्रो (प्रबंधक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक), नरबदे पंद्रे (एस डी ओ, जबलपुर) प्यारे लाल मार्को (इंजीनियरिंग काॅलेज जबलपुर), जे एस परिहार (शिक्षक- मनोरी), रविंद्र भासंत जी (शिक्षक - मिडिल स्कूल मंगली), श्रीमति सुनीता भासंत (शिक्षिका-मंगली), आर राठौर (शिक्षक), दामोदर कुशराम (उप संचालक संचालनालय), करन कुशरे (कार्यपालन यंत्री पी एच ई), दशरथ मरकाम (आर एस एम रेलवे), डाॅ सोनसिंह मरकाम (सी एच सी अमरपुर डिंडौरी), डाॅ धर्मवीर सिंह मरकाम (दंत चिकित्सक- डिंडौरी ), ओमकार तिलगाम जी (इंजीनियर आकाशवाडी केंद्र), जोतसिंह कुशराम (सेवानिवृत्त- एस एल आर), ओमकार सिंह धुर्वे जी (शाखा प्रबंधक), श्री अलख निरंजन धारवे जी (शाखा प्रबंधक), सुश्री प्रभा तेकाम (सी ई ओ),

श्रीमति चैतीबाई कोरचे/सियाराम कोरचे (सरपंच- ग्रा पं हर्राटोला), श्रीमति दुलमत बाई धुर्वे (सरपंच -ग्रा पं भिमोरी), अमर सिंह केराम (शिक्षक- चीतानचना), पुष्पेंद्र पालके (शिक्षक मिडिल स्कूल मंगली), के एल माहेश्वरी (प्रबंधक - खलौड़ी),आलम धारया (मंगली-भूतपूर्व सैनिक/रेलवे ), करन मरावी (असिस्टेंट प्रोफेसर), केहर सिंह धुर्वे (शिक्षक कुकती सरई), धरमसिंह धुर्वे जी (कृषि विकास अधिकारी- मण्डला), मोहन लाल मरावी (को आॅपरेटिव बैंक), सुंदर लाल धुर्वे (वनविभाग के टी आर), तिहारी लाल धुर्वे (शिक्षक मंगली), देवी सिंह धुर्वे जी (शिक्षक मंगली), उत्तम लाल राय हमीलाल मरकाम (पूर्व सरपंच ग्रा पं -घुईंटोला), शंकरदास धारया (मंगली), अशोक यादव (मेडिकल स्टोर्स मंगली), ओम प्रकाश भासंत जी(मंगली), हरीश बिंझिया जी (मीडिया/खलौड़ी)

श्री ओमप्रकाश मरावी (पूर्व सरपंच ग्रा पं भीमडोंगरी), श्री रामू भासंत (मंगली), सोमलाल मरावी (मंगली), कैलाश मरकाम (मंगली), सम्मल सिंह मरकाम (सहायक संचालक, आडिट), श्रीमति गायत्री मरकाम (जंगलीखेड़ा), श्रीमति सुनीता मरकाम उइके (सूबेदार- पुलिस मण्डला),

श्री देवलाल मरकाम (वनविभाग मण्डला), सुश्री लीना पंद्रो (सहायक प्रबंधक सांची दुग्ध संघ इंदौर), विजय परते (बी एस एफ), अरूण टोप्पो जी (डी एफ), रामसिंह पट्टा (आर पी एफ), अरविंद पूषाम (एस एस बी), विवेक धारया (आर्मी), मिथलेश संत (आर्मी), चैनसिंह धुर्वे (आर्मी), चैन सिंह करचो जी (वनविभाग), सुनील भलावी (एस ए एफ), सालिकराम (बी एस एफ), लखन तेकाम (एस आई), सुखमन सिंह परते

(सी आर पी एफ), राजेंद्र धुर्वे (ए एस आई), लखन धुर्वे (सी आर पी एफ,) ऋतुराज धुर्वे (बी एस एफ), शिवराज पंद्रे (एस आई), भूषण बड़ा जी (सी आर पी एफ), दीपक पंद्रे(आई टी बी पी), विनय टोप्पो (आर पी एफ), मदन मरावी (एस एस बी), आशीष पंद्रे (आर्मी), राकेश भासंत (आर्मी), रामकुमार सैयाम (आर्मी), कोमल सिंह (डी एफ), मुकुल बड़ा (एस एस एफ), अक्षय परते (सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच भीमडोंगरी), विनीत भासंत (शिक्षक मंगली), प्रेम सिंह धुर्वे जी (सचिव भिमोरी), रायसिंह धुर्वे (सचिव भीमडोंगरी),

रामलाल कोरचे जी (मंगली), जे एल धुर्वे जी (शिक्षक रूरूटोला), चैन सिंह मरकाम रवि कुमार धुर्वे (हर्राटोला), किसन धुर्वे (शिक्षक देवगांव), बलदेव मरावी (वनविभाग सागर), बिहारी लाल मरावी (जंगलीखेड़ा- राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित ), श्री शिवशंकर मरकाम, जंगलीखेड़ा(अतिथि विद्वान- डाॅ हरिसिंह गौर सेंट्रल युनिवर्सिटी सागर), एवं कोरोना ग्रुप मंगली के सभी सदस्यों, ने श्री पुरूषोत्तम केराम को मर्चेंट नेवी में चयन व आस्ट्रेलिया मे प्रथम पदस्थापना पाकर संपूर्ण समुदाय, गांव,क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, व जिले का नाम रोशन करने हेतु ह्रार्दिक ह्रार्दिक शुभकामनायें व बधाइयां प्रेषित की है । इस उपलब्धि पर समस्त नागरिको की बधाइयां प्रेषित हैं फिर भी मानवीय त्रुटिवश कतिपय कारणों या स्मृतिपटल अद्यतन न हो पाने के कारण यदि हमारे क्षेत्रीय सम्माननीय अग्रज, शुभचिंतक, वरिष्ठजन, मुकद्दमगण, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी /अधिकारीगण व गणमान्य नागरिकों के शुभ नाम अंकितीकरण में शेष/वंचित रह गये हों, इस हेतु आत्मीय क्षमा व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं ।

प्रेरणास्रोत- डाॅ विजय धुर्वे (शिशु रोग विशेषज्ञ मण्डला)

विशेष मार्गदर्शन- रविंद्र भासंत (शिक्षक मंगली) सम्मल सिंह मरकाम (जंगलीखेड़ा)


No comments:

Post a Comment