BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धूमा थाना प्रभारी की शिकायत पुलिस कप्तान से एडिशनल एसपी को दिए जांच के आदेश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 12, 2021

धूमा थाना प्रभारी की शिकायत पुलिस कप्तान से एडिशनल एसपी को दिए जांच के आदेश...






रेवांचल टाईम्स - सिवनी जिले के लखनादौन तहसील में आने वाला धूमा थाना इन दिनों थाना प्रभारी राहुल बघेल की कारगुजारीयों के कारण चर्चाओं में बना हुआ है और चर्चाएं हो भी क्यों ना थाना प्रभारी अपने गर्म खून का इस्तेमाल और पद का दुरुपयोग बेधड़क करते हैं उसमें भी अगर कोई बात आ जाए तो आईजी जबलपुर का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है ऐसा कहकर जिले के अधिकारियों को गुमराह कर अपनी पीठ थपथपाते हैं । अभी हाल ही में धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल द्वारा धनोरा की एक किसान यशवंत यादव को यूरिया  की गाड़ी समेत थाना मैं रोका गया ।और किसान से गाड़ी छोड़ने के एवज में ₹50000 की मांग की गई । किसान ने मदद के लिए किसी से गुहार लगाई तो उन्होंने । धूमा निवासी सतीश श्रीवास्तव का नंबर किसान को दिया किसान ने सतीश श्रीवास्तव से अपनी आपबीती बताई जिस पर किसान द्वारा बताया गया कि मैंने सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत किया हूं । और मैं परेशान हूं मेरी मदद करो । सतीश के द्वारा परेशान किसान की मदद करना शायद थाना प्रभारी को रास नहीं आया और उसने किसान से ही दबाव बनाकर सतीश श्रीवास्तव के खिलाफ लिखित शिकायत धूना थाना में दर्ज करवा लिए गए । अब सवाल यह उठता है कि ऐसे ही मदद करने वालों पर झूठे आरोप लगने लगे तो किसी परेशान की मदद करेगा कौन । इन्हीं सब मामलों को और किसान से झूठी शिकायत को लेकर । सतीश श्रीवास्तव ने सिवनी पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक से शिकायत की और शिकायत में वह सारी घटना बताई जो उनके साथ हुई जिस पर पुलिस कप्तान ने तुरंत संज्ञान में लेकर जांच को एडिशनल एसपी के द्वारा कराने का निश्चय किया और
भरोसा दिया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और शिकायत की जांच मैं अगर दोषी पाए जाते हैं तो कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

जन चर्चाएं भी जोरों पर हैं कि धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल के द्वारा अपराधियों को सजा देने की बजाए संरक्षण दिया जाता है और अपराधियों से जमकर पैसा लिया जाता है । धूमा थाना प्रभारी द्वारा पहले से एक्शन मोड में आना अब यह दर्शा रहा है कि वह अपनी कीमत बढ़ा रहे थे कि पहले कार्यवाही करो तब लोग सही कीमत देंगे और आते से ही उन्होंने जुआ सट्टा अवैध शराब आवारा घूमने फिरने वालों पर सब पर कड़ी निगरानी रखना चालू कर दिया और जब सबको जांच परख लिया तब कार्यवाही की जगह सेटिंग करना चालू कर ले देकर रफा-दफा करने की कार्रवाई चालू कर दी । अब इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की धूम मची त्र में धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल है जब तक किसी परेशान कि कोई दूसरा कैसे मदद कर पाएगा । और अगर मदद किए भी तो थाना प्रभारी उसके ऊपर झूठी शिकायत दर्ज करवा कर मामला दर्ज करवा देंगे और फिर ब्लैकमेल करेंगे । उच्च अधिकारियों के संज्ञान में यह पूरा मामला आ चुका है अब देखना होगा कि इस पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी द्वारा निष्पक्षता से की जाएगी या फिर विभागीय कर्मचारी को बचाने संरक्षण प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment