BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दसवीं और बारहवीं की विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 12, 2021

दसवीं और बारहवीं की विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त...


रेवांचल टाइम्स - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा 2021 की विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने की तिथि 15 अगस्त 2021 तक बढ़ाई गई है। पूर्व में यह 10 अगस्त निर्धारित थी। प्रदेश में अतिवृष्टि होने और ग्वालियर एवं चंबल संभाग में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।


उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी या जिनका परिणाम अनुपस्थित दर्शाते हुए घोषित किया गया था, ऐसे परीक्षार्थियों के लिए 1 सितंबर से 25 सितंबर 2021 के बीच विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों को 1 अगस्त से 10 अगस्त 2021 के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करने की सुविधा प्रदान की गई थी। विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वाले छात्र जो किसी कारण से विशेष परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते है, गो 11 से 15 अगस्त 2021 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना पंजीयन निरस्त कर सकते हैं।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment