BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगली सुअरों के आतंक एवं क्षति से निजात पाने किसान मोर्चा ने लगाई गुहार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 11, 2021

जंगली सुअरों के आतंक एवं क्षति से निजात पाने किसान मोर्चा ने लगाई गुहार...

रेवांचल टाईम्स - वनविभाग को मुआवजा बॉटने का मिले अधिकार

सँयुक्त किसान मोर्चा सिवनी ने सौपा ज्ञापन




सँयुक्त किसान मोर्चा सिवनी का एक प्रतिनधि मंडल कामरेड अली एम आर खान के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर सिवनी सहित वन मंडल अधिकारी दक्षिण सिवनी सामान्य को दो सूत्रीय माँगों का ज्ञापन 24 घंटे में समुचित निराकरण कार्यवाही की माँग को लेकर सौपते हुए विस्तृत चर्चा की है। चर्चा के दरम्यान यह बात सामने निकलकर आई कि जंगली जानवरों के द्वारा फसल,पशु एवं मानव को क्षति पहुँचाने का आकलन व मुआवजा का अधिकार शासन ने वनविभाग से वापस लेकर राजस्व विभाग को दे दिया है ।इसके बाबजूद भी वन विभाग द्वारा सक्रियता व गंभीरता पूर्वक किसानों की बातें सुनी गई और डी एफ ओ दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी ने त्वरित संज्ञान लेकर मौका स्थल का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निरीक्षण कर नष्ट फसल की क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए है।जो कलेक्टर को उचित कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा।




जंगली जानवरों से रक्षा के लिए हॉकर टीम बनाये वन विभाग

सँयुक्त किसान मोर्चा ने रखी माँग

देश का अन्नदाता विभिन्न संकटों से जूझता आ रहा है और निरन्तर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने परिवार का उदर पोषण करने के साथों साथ देश को भूख से बचाने व खाद्यान की पूर्ति के लिए मयपरिवार बाल बच्चों के साथ कृषि कार्य मे खून पसीना एक कर अपनी जान जोखिम में डालकर देश की अर्थव्यवस्था का संतुलन बनाये रखने में अहम योगदान देते हुए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किये हुए है।परंतु अत्यंत खेदनीय है कि प्राकृतिक मार ऊपर से बढ़ती महँगाई का बोझ महँगा डीजल खाद बीज दवाई से हलाकान है वही जंगली जानवरों के आतंक से ग्राम कन्हरगांव हथनापुर पिपरिया आदि ग्रामों के किसान परेशान है। जंगली सूअरों के झुंड के झुंड द्वारा लहलहाती मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुँचाते हुए चकनाचूर कर दिया है और किसानों पर भी अकेला दुकेला देख कर हमलावर हो रहे है। जिससे गाँव के किसानों में भय व्याप्त है।उनके परिजन बाल बच्चे बूढ़े महिलाएं खेत जाने से डर रहे है और सहमे हुए है ।सँयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यकारी मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि कुछ किसानों पर जंगली सुअर के आक्रमण से शारीरिक क्षति भी पहुँचाई गई है। किसानों का कहना है कि वे बाल बाल बचे जिसे किसान मोर्चा द्वारा गंभीरता से लिया जाकर त्वरित कार्यवाही व फसल क्षति मुआवजा की मांग की गई है । प्रतिमण्डल में किसान मोर्चा के कामरेड अली एम आर खान,अंगद सिंह बघेल,राजेश पटेल, किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामकुमार सनोडिया सहित पीड़ित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण कुंजबिहारी,सोनू,लक्ष्मीचंद, प्रेमशंकर,देवशंकर,रविशंकर सनोडिया,नीरज यादव, शुभम ,अशोक साहू ,भाजपा नेता मग्घू जंघेला व अन्य शामिल रहे।उक्त प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन सौपने के पश्चात भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर प्रतिमा स्थल में आकर यह निर्णय लिया है कि जंगली जानवरों के जान माल आदि की क्षतिपूर्ति का अधिकार पूर्ववत वन विभाग को मिले इस हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को एक सूत्रीय माँग ज्ञापन स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर 15 अगस्त को जिला कलेक्टर के माध्यम से सौपेगा।चूँकि राजस्व विभाग के पास वर्कलोड होने से जंगली जानवरों के द्वारा पहुँचाये गए नुकसान मुआवजा की कार्यवाही समय सीमा के अंदर नहीं हो पाती। जिससे पीड़ित किसानों को राहत समय से नहीं मिल पाती।




विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment