रेवांचल टाईम्स - दिनांक 10 अगस्त 2021 के बीआरसी भवन शहपुरा में एसडीएम शाहपुरा काजल जावला की अध्यक्षता में जनपद शहपुरा तथा मेहंदवानी के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का का संचालन करने वाली 35 महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पीओएस मशीन संचालन में आ रही समस्याओं का जिले में कार्यरत तकनीकी इंजीनियर स्वदेश भाव द्वारा निराकरण किया गया एवं मशीन संचालन नवीन तकनीकी जानकारियों से सभी के समक्ष लोगों को अवगत कराया गया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी के द्वारा दुकान से संबंधित सभी बिंदुओं की जानकारी दी गई शहपुरा अनुभव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला के द्वारा सभी समूह के पदाधिकारियों से दुकान का संचालन सभी प्रकार के सुझाव दिए गए प्रशिक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी आजीविका तथा तेजस्वी परियोजना ब्लॉक समन्वयक संबंधित समन्वयक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment