रेवांचल टाईम्स - गोली मारकर फिर धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या,
जबलपुर पुलिस की आतंक का पर्याय बन चुके बबलू पंडा की गोली मारकर की गई हत्या । जानकारी अनुसार बीजाडांडी थानांतर्गत आने वाले उदयपुरा स्थति दशमेश ढाबा में दो गुटों के बीच जुआ फड़ संचालन को लेकर विवाद के चलते जबलपुर के गोराबाजार क्षेत्र में रहने वाले बिलहरी का दिलीप सींग उर्फ बबलू पंडा को पहले गोली मारी गई जब बबलू ने उठने का प्रयास किया तो उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया ।
बीजाडांडी थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के अनुसार दशमेश ढाबा में एक व्यक्ति गोली मारकर हत्या की खबर पर मौके पर पहुँचे तो पता चला कि जुआ फड़ संचालन को लेकर दो गुटों में पहले गोलीबारी हुई इसी बीच किसी ने बिलहरी क्षेत्र के बदमाश बबलू पंडा को गोली मार दी जब बबलू पंडा ने बेहोशी की हालत मे उठने का प्रयास किया तो उसके गले पर चाकुओं से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया गया । वही घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे है ।
अपने दोस्त और दास्तां पत्नी की थी हत्या
दिलीप सींग के ऊपर जबलपुर में हत्या , लूटपाट , फिरौती और अपनी दासता पत्नी सहित अपने दोस्त की हत्या जैसे कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है ।
गौरतलब है कि कुख्यात बदमाश बबलू पंडा ने गोराबाजार क्षेत्र में 16 मार्च 2015 को अपनी पत्नी मंजू सोधे उम्र 40 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी । पत्नी की हत्या करके फरार हुए बबलू पंडा ने 4 मई 2015 को अपने साथी संजय रजक का बरेला क्षेत्र से अपहरण किया और गोली मारकर हत्या कर दी । हत्या के बाद संजय की लाश को उमरिया कटनी के जंगल में फेंक दिया था ।

No comments:
Post a Comment