रेवांचल टाइम्स - नैनपुर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में मंदिर संस्थापक एवं व्यवस्थापक गोविंद राधा सोनी, रमन सोनी, सदन सोनी द्वारा विशाल 11000 सुंदरकांड पाठ , 11 भागवत पारायण तथा राम नाम बैंक का विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चन्द्रोल तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई एवं थाना प्रभारी आर एन दुबे की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर एवं राम नाम बैंक रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वही राधा कृष्ण मंदिर में राम नाम बैंक से निशुल्क पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा जिसमें 28600 राम नाम शब्द का लेखन भी होगा मंदिर प्रांगण में 31 पंडितों के द्वारा 11100 सुंदरकांड पाठ एवं 11 भागवत पुराण का पाठ किया जाएगा इस विशेष मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल तहसीलदार शांति लाल विश्नोई थाना प्रभारी दुबे महामंत्री पार्षद गण एवं पत्रकार बंधु वार्ड वासी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रेवांचल टाईम्स नैनपुर से राजा विश्वकर्मा


No comments:
Post a Comment