रेवांचल टाईम्स - आज के अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में जायन्ट्स ग्रुप जबलपुर व्दारा सरस्वती शिशु मंदिर मे 11 फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।जिसमें बीवीसरस्वती शिशु मंदिर, नरसिंह मंदिर के स्टाफ, बच्चों ने अपनी सहभागिता दी।
तत्पश्चात शाला परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन शाला प्रबंधन व्दारा किया गया,जहां जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष अरविन्द पटेल के साथ ही मंचासीन अथितियों श्रीमती पिंकी गुप्ता, पी.एल.शर्मा, रम्मू लोधी,राजेश गुप्ता,शाला के उप प्रधानाचार्य विश्वकर्मा जी ने सभा को संबोधित किया।
इसी अवसर पर शाला में अध्ययन रत तीन जरूरत मंद बच्चों की वार्षिक शैक्षणिक शुल्क संस्था के श्री पी.एल.शर्मा, श्रीमति पिंकी राजेश गुप्ता और हमारे संभावित नये सदस्य श्री रम्मू लोधी जी के सौजन्य से जायन्ट्स ग्रुप,जबलपुर व्दारा सरस्वती शिशु मंदिर के उप प्रमुख विश्वकर्मा जी को सादर सप्रेम भेंट की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने फेडरेशन आफीसर सुरेन्द्र पटेल,वित्त संचालक चन्द्र किशोर मोदी, आई.पी.पी नन्दकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष एस.के.राव, बसंत चैलानी,पूर्व अध्यक्ष खूब चंद मलगानी,गोपाल शर्मा, व्ही.के.धवन, एस.पी.दत्ता, आशीष सैनी इत्यादि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शानदार संचालन चरनजीतसिंघ अरोरा और आभार
हेमंत खम्परिया ने किया।

No comments:
Post a Comment