BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चल रहा सट्टे का खुला कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चल रहा सट्टे या फिर विभाग की मौन सहमति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 20, 2021

नैनपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चल रहा सट्टे का खुला कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चल रहा सट्टे या फिर विभाग की मौन सहमति...

 


.


रेवांचल टाईम्स - इन दिनों नैनपुर थाना में क्षेत्र में खुलेआम सट्टा, जुआ, अबैध शराब का व्यापार अपने पूरे शबाब में चल रहा है। वही सुबह होते ही सट्टा लगना शुरू हो जाता है और देर रात तक चलता रहता है। वही अब लोगो को लगने लगा है कि खुलेआम चल रहे इस कारोबार पर पुलिस का भरपूर सहयोग के साथ साथ मौन सहमति भी दे रखी है। 

          वही सूत्रों से प्राप्त अनुसार नैनपुर पुलिस के द्वारा वकायदे हफ्ता महीना लेकर सट्टा कारोबारियों को भरपूर संरक्षण दिया जा रहा है। यही वजह है कि यह कारोबार लगातार दिन दुगनी और रात चौगनी तरक्क़ी करता जा रहा है। वही स्थानीय लोग के द्वारा अनेको बार सट्टा पर प्रतिबंध लगाने की फरियाद लगा चुके हैं साथ ही पुलिस को शिकायत की जा चुकी है और अनेक बार समाचारों पत्रों में खबर प्रकाशित भी की जा चुकी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बात को लेकर नगरवासी में पुलिस के प्रति भारी रोष व्यक्त नजर आ है। फिर भी सट्टा का कारोबार भी जोर शोर से चलने रहा है । नैनपुर में साइकिल मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर नैनपुर सहित आसपास के गाँवो तक मे सट्टा पट्टी लिखी जा रही है। इसके अतिरिक्त कई साइकिल स्टोर, पान ठेला, गुमटी, वर्तन दुकान, होटल, की आड़ में भी सट्टा-पट्टी लिखने का खेल चल रहा है। क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाको में भी सट्टा का कारोबार तेजी से पैर पसार चुके हैं। पर बड़ी विडंबना यह है कि सट्टा के इस खेल में युवा और बुजुर्ग महिलाएं भी बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। अब तो विद्यार्थी, व्यवसायी और महिलाएं भी सट्टा खेलने के लिए पहुंचने लगी हैं।

दरअसल नैनपुर में सट्टे का खेल कुछ जगह पर लंबे समय से चल रहा। सट्टे के इस बाजार में जाने वाला हर व्यक्ति अपनी जेब ढीली कर रहा है। दिनों दिन बढ़ते इस कारोबार में सट्टा संचालक मोटी रकम हासिल कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बढ़ते सट्टे  के कारोबार के चलते आस-पास के लोग काफी परेशान हैं। नैनपुर बस स्टैंड के चाय पान की और वर्तन दुकानों तथा अन्य दुकानों में प्रतिदिन सट्टे का लाखों का कारोबार संचालित हो रहा है। सट्टे कारोबारी बेखौफ होकर खुलेआम सट्टा काम कर रहे हैं, पुलिस सब कुछ जान कर भी अंजान आख़िर क्यों बने रहती है। 

         जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक दिन नैनपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवा को सट्टे की लत लगा कर उनका भविष्य चौपट कर प्रतिदिन उनकी जेब ढीली कराई जाती है, पैसे ना होने पर युवा वर्ग के द्वारा गैर कानूनी कदम उठाए जाते हैं। ओपन क्लोज का धंधा अनवरत गति से जारी है किन्तु न ही नैनपुर के नगर निरीक्षक द्वारा बिल्कुल भी ध्यान दिया जा रहा है न ही नैनपुर थाना में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने ठोस कार्यवाही ही की जा रही है। या फिर की अबैध कारोबार करने वालो को मौन सहमति दे रखी है।

No comments:

Post a Comment