रेवांचल टाइम्स - बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में किसानों के साथ हो रही है छलावा शासन द्वारा अगर किसानों को सही समय में खाद उपलब्ध करवाती तो किसानों के द्वारा मूल्य से अधिक रेट में खाद नहीं खरीदना पड़ता किसानों का कहना है कि शासन द्वारा किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है जिसके चलते खाद के गोरख धंधा करने वालों को मूल्य से ज्यादा रुपए देना पड़ रहा है अगर अधिक पैसे में खाद नहीं खरीदा गया तो फसल उत्पादन कम होगी इसलिए मजबूरी में अधिक रेट में खाद खरीदना पड़ रहा है बता दें कि इसके पूर्व मैं लांजी क्षेत्र के ग्राम मोहझरी में कृषि विभाग के अधिकारीयो के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई थी उसके बाद भी खाद्य के गोरख धंधा करने वाले व्यक्ति बाज नहीं आ रहे है वही विभागीय अधिकारी के द्वारा इस गोरखधंधे पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे


No comments:
Post a Comment