BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीएलए कार्यक्रम अन्तर्गत फेस सोसायटी ने किया चतुर्थ चरण के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 24, 2021

पीएलए कार्यक्रम अन्तर्गत फेस सोसायटी ने किया चतुर्थ चरण के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन संपन्न...








रेवांचल टाईम्स - मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश भोपाल के सहयोग एवं संस्था एकजुट के मार्गदर्शन में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन पीएलए कार्यक्रम अंतर्गत संस्था फेस सोसायटी शहडोल द्वारा आशा सुपरवाइजर एवं सेहत सखियों का चार दिवसीय आवासीय पीएलए प्रशिक्षण भाग 4 का आयोजन किया गया। इस संबंध में ब्लॉक समन्वयक जयसिंहनगर धनंजय शर्मा द्वारा बताया गया कि पीएलए कार्यक्रम अंतर्गत संस्था फेस सोसायटी द्वारा बैच क्रमांक 01 विकासखंड जयसिंहनगर के 27 एवं बैच क्रमांक 2 विकासखंड बुढार के 26 प्रतिभागियों को पीएलए चतुर्थ चरण का प्रशिक्षण बैच क्रमांक एक में ब्लॉक समन्वयक धनंजय शर्मा, यमुना प्रसाद नापित एवं एमजीसीए प्रदीप शर्मा तथा बुढार के प्रतिभागियों को ब्लॉक समन्वयक रामनरेश कुशवाहा, सतीश तिवारी एवं एमजीसीए राजीव द्विवेदी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बैठक संख्या 17 छः से 24 माह के बच्चों के लिए पोषण व विकास की आवश्यकता, बैठक संख्या 18 बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के आवश्यक व्यवहार, बैठक संख्या 19 परिवार नियोजन की जरूरत एवं साधनों की उपलब्धता, बैठक संख्या 20 सुरक्षित गर्भपात, बैठक संख्या 21 सामुदायिक बैठक तथा बैठक संख्या 22 पीएलए प्रयासों का महिलाओं द्वारा सहभागी मूल्यांकन आदि विषय पर खेल खेल कविता कहानी व नाटक के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक एवं ब्लॉक समन्वयक धनंजय शर्मा ने बताया की प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण उपरांत ग्राम स्तर में pla बैठकों का आयोजन किया जाता है जिससे समुदाय में गर्भवती माता धात्री माता किशोरी बालिकाएं एवं अन्य महिला पुरुष इन बैठकों से सीख कर अपने व्यवहार में परिवर्तन लाते हैं प्रशिक्षण के दौरान एवं समुदाय के साथ बैठकों में कोविड-19 से बचाव प्रयास पर विस्तार से चर्चा एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने समुदाय को जागरूक किया जा रहा है संस्था  फेस सोसायटी के डायरेक्टर नीलेश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं जिला समन्वयक अखिलेश्वर पांडे जी के नेतृत्व में पीएलए प्रशिक्षण भाग 4 के बैच क्रमांक एक एवं दो का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


रेवांचल टाईम्स से शरद मिश्रा की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment