BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शहर भ्रमण के बाद वैष्णोदेवी के लिए भारी संख्या में भक्तों का जत्था हुआ रवाना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 24, 2021

शहर भ्रमण के बाद वैष्णोदेवी के लिए भारी संख्या में भक्तों का जत्था हुआ रवाना...







रेवांचल टाइम्स :- पहाड़ोंवाली मैया के दरबार से जैसे ही बुलावा आया,नैनपुर नगर में हर कोई उत्साहित हो गया। आखों में मां की पावन मूरत छवि छाई, तो मन में आस्था की जोत जलाई, जुबां भी यही भजन गुनगुना रही थी, तूने मुझे बुलाया शेरोवालिया, मैं आया-मैं आया शेरोवालिये, ये नजारे नगर में कल सोमवार को देखने को मिला,

मौका था मां वैष्णो देवी के भक्तों के तत्वावधान में शहर में मां वैष्णोदेवी धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया जो नगर के मुख्य मार्ग पर घूम कर वापस नगर के पंजाब टेंट हाउस के संचालक मुकेश नारंग, बबली नारंग, शैंकी नारंग के घर समापन हुआ एवं उसके बाद सभी भक्तगण मां वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए। काफी संख्या में भक्तों का जत्था जबलपुर से ट्रेन से मां वैष्णोदेवी धाम के लिए रवाना हुआ। पहाड़ों वाली मैया के धाम जाने से पहले पंजाब टेंट हाउस के बैनर तले मां के भक्तों ने शहर से गुजरकर सबको मां की भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।


बबली नारंग किशोर नारायण एवं सैन किनारों के घर पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की मंदिर में मां वैष्णो देवी के भक्त एवं इस कार्यक्रम एवं यात्रा के संयोजक शैंकी नारंग मुकेश नारंग एवं बबली नानग्रंग सहित अन्य सभी भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों का जत्था नगर से यात्रा रूप में निकला। जगह-जगह चौक चौराहों पर रुक कर जोश के साथ बाजू की ताल पर भक्त झूमते दिखाई दिए। स्वीट्स कॉर्नर, बांसुरी वादन चौक बसस्टैंड चौक से होकर यात्रा नारंग परिवार के घर पहुंची। यहां माताराणी की पूजा-अर्चना के बाद बस से यात्रा में शामिल ये सभी भक्त जबलपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। जबलपुर से जम्मू-तवी ट्रेन में सवार हो सभी यात्री मां वैष्णोदेवी धाम के लिए रवाना हेा गए।


देश का दूसरा सर्वाधिक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल


वैष्णो देवी मंंदिर ‘शक्ति’ को समर्पित एक मंदिर सह धार्मिक तीर्थस्थल है। कटरा के पास यह पहाड़ी पर करीब 5200 फीट ऊंचाई पर स्थित होकर उत्तर भारत के सबसे पूजनीय स्थलों में से एक है। भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद यह मंदिर दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीर्थस्थल है। मंदिर की देखरेख माता वैष्णोदेवी तीर्थ मंडल के द्वारा की जाती है।


नैनपुर नगर से हर साल मां वैष्णो देवी के भक्त दर्शन के लिए वैष्णो देवी के धाम जाते हैं जिसमें मुख्य रुप से नगर क नारंग परिवार नगर के मध्यमवर्ग गरीब मजदूर वर्ग सभी के साथ मिलकर यात्रा का आनंद लेते हैं एवं माता रानी के दर्शन को वैष्णो देवी जाते है इनके द्वारा कल सोमवार को वैष्णोदेवी धाम के लिए निकाली गई यह सफल यात्रा रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त जबलपुर से रेल में बैठ जम्मू और फिर मां के धाम कटरा के लिए प्रस्थान कर चुके है। लगभग 3 दिनों के सफर के बाद ये सभी भक्त माताराणी के दर्शन करेंगे। 7 दिनों की यात्रा कर सभी भक्त नैनपुर नगर लौटेंगे।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️



No comments:

Post a Comment