BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समुह ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन का संयुक्त मोर्चा की हड़ताल को समर्थन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समुह ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन का संयुक्त मोर्चा की हड़ताल को समर्थन

रेवांचल टाइम्स आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित समूहों की महिलाओं ने समूह आधारित गतिविधियां बंद कर शासन प्रशासन से अधिकारी कर्मचारीयों की मांगो का जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु संयुक्त मोर्चे को समर्थन दिया।

आजीविका मिशन जनपद पंचायत लांजी अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन द्वारा आज दिनांक 05/08/2021 को समस्त महिलाओं द्वारा संयुक्त मोर्चे को समर्थन दिया गया और हीना कावरे विघायक (लांजी, किरनापुर), अनुविभागीय आधिकारी (रा0) लांजी, अमृतलाल मेश्राम जनपद पंचायत लांजी, रंजीत सिंह ताराम मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

संकुल स्तरीय संगठन, ग्राम संगठन एवं स्व सहायता समूह की मांगे - हमारे आजीविका मिशन अधिकारी/कर्मचारियों को हड़ताल में जाने पर हमारे बैंक लिंकेज, आईआईएफ राशि, चक्रिय राशि एवं जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहयोग मिलता था। लंेकिन हड़ताल पर दिनांक 22/07/2021 से जाने पर आजीविका मिशन के समस्त गतिविधिया का संचालन नही हो रहा है और उसका खमियजा हम समस्त स्व सहायता समूहों पर प्रभाव पर रहा है जिससे हमारे आजीविका चलाने में असमर्थ महसूस करने लगे है तथा हम सभी समूह की मांग है कि आजीविका मिशन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी/कम्प्यूटर आपरेटर/कार्यालय परिचारक के मांगो को जल्द से जल्द पूर्ण किया जावे तथा हड़ताल वापसी करवाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है की इनका निराकरण करे जिससे की हम समस्त स्व सहायता समूहों, ग्राम संगठन संकुल स्तरीय संगठन के कार्य पुनः संचालित हो सके। एंव जन कल्याण कारी योजनाओं के लाभ हम लोंगो को मिल सके।




रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे



No comments:

Post a Comment