BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़.....16 वर्षीय नाबालिक लड़की की लाश पेड़ पर लटकी मिली परिजनों ने हत्या की आशंका जताई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़.....16 वर्षीय नाबालिक लड़की की लाश पेड़ पर लटकी मिली परिजनों ने हत्या की आशंका जताई



रेवांचल टाइम्स ,,बजाग थाना अंतर्गत ग्राम भानपुर भर्रा टोला में एक 16 वर्ष की नाबालिग लड़की की लाश एक पेड़ पर लटकी मिली। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की रोशनी ( बदला हुआ नाम) अपने ही गांव के नेमसिंह नाम के लड़के के साथ प्रेम संबंध कुछ सालों से चल रहा था जिस लड़के की शादी कुछ महीने पहले एक अन्य लड़की से कर दी गई थी। जिससे इस लड़की की मानसिकता में बदलाव आ गया और वह लड़के को बार बार शादी के लिए बोलने लगी। इसी बीच लड़का, लड़की को एक माह पहले भोपाल भगा के ले गया है और कुछ दिनों बाद वापस आ गया और लड़की को उसकी मौसी के यहां छोड़ आया। आज से एक हफ्ते पहले दिन शुक्रवार को वह लड़की वापस गांव लड़के के घर आई पर लड़के की मां के गाली गलोज करने पर चली गई। आज सुबह इस लड़की की लाश पेड़ पर लटकी मिली जिसकी जानकारी बजाग पुलिस को दी गई। हालांकि इस संबंध में थाना बजाग में एक सप्ताह से इस मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पर आज दिनांक तक बजाग पुलिस के द्वारा कोई कोशिश नहीं की गई है। यदि सही समय पर इस संबंध में विभागीय अमला चेत जाता तो हो सकता है कि आज नाबालिग की जान बच सकती थी।







रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment