मण्डला 5 अगस्त 2021
जिले में इस वर्ष एक जून से 5 अगस्त के दौरान 573.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 488.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 85.3 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को मंडला तहसील में 6.2 मिमी., नैनपुर में 5.6, बिछिया में 1.8, निवास में 10, घुघरी में 7.7 एवं नारायणगंज में 2.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार 5 अगस्त को जिले में 5.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

No comments:
Post a Comment