BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिविल अस्पताल नैनपुर को मिली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन की सौगात... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 11, 2021

सिविल अस्पताल नैनपुर को मिली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन की सौगात...


                                         


रेवांचल टाइम्स नैनपुर - नगर के 100 विस्तर अस्पताल में शिवराज सरकार के द्वारा एक बड़ी सौगात मरीजों को दे दिया है । अब सिविल अस्पताल मे क्षेत्र के मरीजों की खून से सभी संबंधित जांच हो पावेगी । ज्ञात हो मरीजों की विभिन्न जांचे कराने बाहर जिले में जाना पड़ता था और मोटी रकम खर्च करना पड़ता था । किन्तु अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा । म.प्र. शासन के द्वारा क्र. 400 फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन की सौगात दे दिया है । जिसका 10 अगस्त 2021 को नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चन्दौल ने रिबन काट कर लोकार्पण किया इस दौरान बीएमओ डाक्टर सुरेन्द्र वरकडे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे । डाक्टर सुरेन्द्र वरकडे ने बताया की क 400 फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन 1 घंटे में 138 सैंपल की जांच कर बहुत कम समय में परिणाम देगी इस मशीन से खून संबंधित सभी बीमारियों की जांच निशुल्क प्रदान कि जाएगी । जांच के बाद लीवर किडनी प्रोटीन शुगर कैल्शियम एवं अन्य बड़ी बीमारियों की जांच आमजन के लिए निशुल्क शुरू कर दी गई है । 

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment