रेवांचल टाइम्स - अस्पताल तो छोड़िए वैक्सीनेशन लगवाने पुराने सरकारी अस्पताल में आने वाले लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हैं। हालांकि, जगह-जगह दीवारों पर पाबंदियां तमाम दिखती हैं, फिर भी बिना मास्क के लोग पहुंचने से बाज नहीं आ रहे। इनको रोकने वाला कोई नहीं है। लोग बिना मास्क सेंटरों में घूमते देखे जा सकते हैं। बात करें तो रजिस्ट्रेशन खिड़की के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी देखी जा सकती हैं। यह लोग दूर-दूर खड़े नहीं होते बल्कि, एक-दूसरे से चिपक कर खड़े होते हैं। इनको दूरी बनाए रखने के लिए कहने वाला यहां कोई नहीं है। हालांकि, अस्पताल में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं लेकिन, ये लोग भी बार-बार लोगों को कहकर थक चुके हैं। वैक्सीन सेंटरों पुराने अस्पताल में आने वाले लोग इनकी कोई परवाह नहीं करते हैं। यदि प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई तो तीसरी लहर की शुरुआत ऐसे जगहों से हो सकती है। वैक्सीनेशन सेंटरों में भी लापरवाही बरती जाती है बुलाने पर भी नहीं पहुंचती पुलिस वैक्सीनेशन शिविरों पर नजर डालें तो स्वास्थ्यकर्मी भी बगैर मास्क के ही ड्यूटी पर नजर आते हैं। बिना मास्क पहने वैक्सीन लेने वालों की भीड़ के समीप खड़े चिकित्सा पदाधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी लाचारी बताई। कहने लगे कि भीड़ नियंत्रण करने व बिना मास्क के शिविर में आने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। हम लोग दबाब बनाते हैं तो लोग हंगामा पर उतारू हो जाते हैं वही पुराने अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों की लापरवाही साफ-साफ फोटो के जरिए देखी जा सकती है इन लोगों को सिर्फ वैक्सीन लगवाने की जल्दी है उन्हें कोरोना से कोई लेना-देना नहीं।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment