BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गरीबों के लिए संचालित योजनाओं के बाद भी योजनाओं से बंचित है गरीब बैगा आदिवासी मुँह देखा देखी कर रही है पंचायत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 3, 2021

गरीबों के लिए संचालित योजनाओं के बाद भी योजनाओं से बंचित है गरीब बैगा आदिवासी मुँह देखा देखी कर रही है पंचायत...




रेवांचल टाईम्स - केंद्र सरकार के द्वारा सभी जरूरत मंद नागरिकों को स्वयं का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की का रही है।लेकिन आज भी इसका लाभ जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पा रहा है।योजना सुरु हुए 10 साल बीत गए लेकिन अभी भी अनेक नागरिकों है जो कच्चे मकानों में टूटी फूटी छतो के सहारे अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीण अंचलों में योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों को अधिकृत किया गया है।लेकिन पंचायत में चल रही मनमानी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं राजनैतिक ओर सामाजिक रूप से प्रभावी लोग आवास योजना का जमकर लाभ ले रहे है।मामला जनपद पंचायत मवई के ग्राम पंचायतअमवार के ग्राम रेहटा खेरो का है जहा अनेक परिवार अपने टूटे फूटे कच्चे मकान मै रहने को मजबूर है। आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरी करने वाले मिलन सिंग मरावी को अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।पीड़ित अपने 13 वर्ष पुत्री के साथ कच्चे मकान मै रहने को मजबुर है।वहीं पीड़ित ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन दिए पर सरपंच ध्यान नहीं देता है  प्रशासन से अनुरोध किया है कि उसे जल्द से जल्द आवास योजना का लाभ दिलाया जाए जिससे उसे रहने कि जरूरत पूरी हो सके।

No comments:

Post a Comment