रेवांचल टाइम्स - महाविद्यालय अंजनिया के प्राचार्य डॉ प्रतीक श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा महाविद्यालय के भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें हमारे महाविद्यालय अंजनिया के भवन निर्माण की भी स्वीकृति मिली है यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारी बहु प्रतीक्षित मांग थी कि महाविद्यालय निर्माण शीघ्र अति शीघ्र हो जिससे कि स्थानीय क्षेत्र के सभी छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिले और अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय स्तर के छात्र महाविद्यालय में प्रवेश लेकर लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि
अभी वर्तमान में महाविद्यालय शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय भवन के अभाव में प्रथम तल पर संचालित हो रहा है। जिसमें स्वीकृत राशि चार करोड़ 34 लाख 78 हजार रुपए के पश्चात जल्द से जल्द हमारा स्वयं का महाविद्यालय भवन माँद रोड के समीप भूमि पर निर्मित होगा जिससे कि स्थानीय छात्रों को दूरदराज के महाविद्यालय में अध्ययन से निजात मिलेगी । और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा ।
इस दौरान बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि मवई अंजनिया में संचालित कॉलेज जो कि वर्तमान में स्कूलों की बिल्डिंग में लग रहे हैं यहां भवन होना अत्यंत आवश्यक था जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत थे। और शासन ने 28 जुलाई 2021 को अंजनिया कॉलेज के लिए भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय राशि को जारी करा दी गई है। स्वीकृत राशि लागत 4 करोड से 34 लाख 78 हजार के निर्माण के लिए एजेंसी लोक निर्माण विभाग पीआईयू को निर्धारित किया गया है।
महाविद्यालय में निरीक्षण के दौरान बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा एवं अंजनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विनोद पटेल उनके कार्यकर्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव नवीन कुमार हरदहा समस्त स्टाफ एवं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment