रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर -सिविल लाइंस स्थित होटल हेरिटेज नागपुर में जीरोमाइल राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के 15 वें स्थापना दिन के अवसर पर विशेषांक का विमोचन एवं जीरोमाइल आइकन अवार्ड - 2021 हुआ। जिसमें म.प्र.के मंडला जिले के समाजसेवी अखिलेश शुक्ला जो कि बरसों से बिना शासकीय अनुदान के जनसहयोग से गौसंवर्धन और संरक्षण के लिए समर्पण गौशाला का सफल संचालन कर रहे हैं और जिले एवं नगर के जनहित में विभिन्न मुद्दे राज्य व केन्द्र सरकार के समक्ष उठाते रहते हैं समाज के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और उनकी कार्यकुशलता के चलते नागपुर में संस्था के द्वारा उन्हें समाज रत्न की उपाधि दी गई।
समारोह में नागपुर शहर के महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, शिक्षा महर्षि एवं समाज सेवक राजाभाऊ टांकसाले, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे, विभागीय केंद्र नागपुर के अध्यक्ष अजय पाटिल, महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष अनिल अहिरकर,
महापौर दयाशंकर तिवारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज कार्य करते हुए लोगों को यदि सम्मान प्राप्त होता है तो उसकी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी जो लोग समाज कार्य को महत्व देते हुए आगे बढ़ते हैं वही हमारा सम्मान है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने जीरो माइल आइकन अवार्ड से सम्मानित अलग-अलग क्षेत्रों के आए हुए महानुभाव का अभिनंदन करते हुए सराहना की।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए जीरो माइल आइकन अवार्ड से सम्मानित सम्माननीय व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मोहम्मद सलीम ने किया। जीरो माइल राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक के मुख्य संपादक आनंद शर्मा एवं संपादक श्रीमती विद्या शर्मा ने सभी का आभार माना।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️


No comments:
Post a Comment