रेवांचल टाइम्स - मंडला के नैनपुर में मानव जीवन में आए है तो सासो का थमना तय है कब कहा किसकी थमेगी ये परम पिता परमात्मा के ऊपर है समाज में कभी कभी ऐसी घटनाएं घट जाती है की मन उदेलित हो जाता है,बेजान शव,पास में सुध बुध खो बैठे पति,और उस की चाची थी,दूसरी ओर से नाबालिक मासूम बच्चों की मोबाइल पर आवाज आ रही थी पापा ममी जी ठीक है न बात कर रही है दो बच्चो के मोबाइल के बाद एक पिता टूट सा गया उसके बाद पिता का क्रुंदन जिस ने भी देखा सिविल हॉस्पिटल नैनपुर में देर रात उसने उस स्थान को ही छोड़ दिया,उत्तर प्रदेश के कर्बी जिला के पांडे कालोनी की मिथलेश मिश्रा 40 वर्ष इलाज कराने ट्रेन से नागपुर जा रही थी ट्रेन नैनपुर के आस पास थी बाजू वाले एक यात्री ने सेनेटाइज से हाथ साफ किया तो मिथलेश को खून की उल्टी की चालू हो गई और मौत हो गई किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित मिथलेश का सफर रास्ते में ही थम गया आर पी एफ थाने से पत्रकार दीपक शर्मा को खबर की गई, तत्काल महिला को नैनपुर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया डॉक्टर ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया वही चेकप के बाद शव को ग्रह ग्राम कर्बी उत्तर प्रदेश एंबुलेंस द्वारा भेजा गया यह महज एक सप्ताह में ट्रेन में दूसरी घटना है जब रास्ते में मौत हुई हो इसके पूर्व मौत भी ग्वारीघाट के पास हुई थी लेकिन डॉक्टर मौजूद नही थे वही यात्रियों द्वारा कहने पर व्यक्ति को नैनपुर लाया गया ट्रेन से दूसरी मौत तो नैनपुर में हुई लेकिन रेल्वे विभाग को ऐसे मरीज को जबलपुर में जब गाड़ी रुकती है उस वक्त चेकप कराया जा सकता है जिस से उनको ट्रेन में प्राथमिक इलाज मिल सके लंबी दूरी का सफर और इलाज का अभाव मौत का कारण बन रहा है। देर रात से शव रवाना करते वक्त नागरिक मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment