BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एटीएम लूटने का खतरनाक तरीका, पहले ब्लास्ट किया, फिर मौके पर बिखरे 6 लाख से ज्यादा के नोट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 18, 2021

एटीएम लूटने का खतरनाक तरीका, पहले ब्लास्ट किया, फिर मौके पर बिखरे 6 लाख से ज्यादा के नोट



शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एटीएम में ब्लास्ट की घटना सामने आई है. जहां कुछ बदमाशों ने चोरी के इरादे से एटीएम में ब्लास्ट कर दिए, जिससे एटीएम के चिथड़े उड़ गए. हालांकि धमाके के बाद वहां से रुपये लिए बिना ही बदमाश भाग गए. ब्लास्ट से इलाके में दहशत का माहौल है.एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है.


मामला करैरा के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का है.एटीएम प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिखरे हुए नोटों को समेटा.पुलिस ने बताया कि एटीएम ब्लास्ट के बाद मौके से 6 लाख से ज्यादा रुपये मिले हैं. एटीएम में 7 लाख रुपये थे, जिनमें से कुछ चोर अपने साथ ले गए.

बता दें कि शिवपुरी में एटीएम ब्लास्ट का यह दूसरा मामला है. इससे पहले भी करीब दो साल पहले खनियाधाना में एटीएम ब्लास्ट कर बदमाश पैसे उड़ा ले गए थे.

No comments:

Post a Comment