BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम जनता की परेशानी को साझा करते हुए - गुर्जर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 18, 2021

आम जनता की परेशानी को साझा करते हुए - गुर्जर


 रेवांचल टाइम्स / हरदा जेडीयू  युवा जनता दल यूनाइटेड भोपाल मध्य प्रदेश के युवा नेता प्रदेश सचिव एवं हरदा प्रभारी ( केमिस्ट्री प्रोफेसर ) मा. अर्पित गुर्जर जी ने पत्रकारों मित्रों से चर्चा करते हुए परेशानियों से जूझ रही है आम जनता अभी इस कोरोना महामारी में बहुत परेशानी बेरोजगारी ,  महंगाई एवं अन्य मुद्दों से जूझ रही है अभी बारिश के चलते हर जगह रोड पर गड्ढे हो चुके हैं रोड पूरी तरह से बुरी हालत में हो चुके हैं गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को बहुत तकलीफ उठानी पड़ती है गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है मध्य प्रदेश के हर जिलों की सड़कों की हालत बेकार हो चुकी है जल्द से जल्द सड़कों की हालत थोड़ी सी सुधरनी  चाहिए साथ ही आम जनता इस समय महंगाई , युवा बेरोजगारी से , सभी वर्ग के लोग परेशान हो गए हैं जहां एक तरफ महंगाई के कारण पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं दाम बढ़ने के कारण मध्यमवर्गीय आम जनता को तकलीफ उठानी पड़ती है युवा बिना नौकरी के कारण परेशानी में है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और मार्च 2020 पिछले साल कोरोना माहमारी के कारण बेरोजगारी और बढ़ गई है युवाओं की अभी यही मांग है कि बेरोजगारी खत्म की जाए कोरोना  काल में लोगों के पास नौकरी नहीं है ऐसे में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है इस कारण से महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है कहीं ना कहीं शराब बंदी को लेकर भी लोगों में आक्रोश है कि शराब पूर्ण तरह से बंद हो जानी चाहिए शराबबंदी को लेकर गुर्जर जी ने भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में अपनी पार्टी के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर ज्ञापन दिया कि  प्रदेश में शराब बंद होनी चाहिए जनता से चर्चा करते समय बलात्कारियों के लिए उठाया गया मुद्दा की बलात्कारियों सजा  सुनिश्चित करने की मांग रखी है जनता का कहना है कि बलात्कारियों की ऐसी सजा सुनिश्चित कर फांसी दी जाए मध्य प्रदेश में ऐसी घटना दिनों दिन बढ़ती जा रही है हर शहर हर गांव में ऐसी घटना सुनाई देती है कुछ विशेष बिंदुओं ,  मुद्दे पर हमें ध्यान देने की जरूरत है गुर्जर जी का कहना है कि सरकार इस विषय पर ध्यान दें महंगाई , बेरोजगारी , शराबबंदी को लेकर कुछ निष्कर्ष निकाले और आम जनता को जो परेशानी हो रही है उन्हें थोड़ी राहत मिले ।

गुर्जर के निज निवास ग्राम कुकरावद जिला हरदा की बेटी रूपाली टाले गुर्जर ने रुद्राक्ष से ध्यान मुद्रा में लीन आदियोगी शिव का पोट्रेट तैयार किया है जो कि 12 वर्ग फिट 5,501 छोटे-बड़े रुद्राक्ष तैयार किया है खास बात यह है कि रुपाली गुर्जर की इस अद्भुत कला का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अपनी पुस्तक में स्थान दिया है हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता के द्वारा रुपाली गुर्जर को इंडिया बुक का सर्टिफिकेट एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया इस पर अर्पित गुर्जर खुशी व्यक्त करते हुए बहन रूपाली गुर्जर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं यह काम की सराहना की और आगे आने वाले सभी नेक काम के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया  ।

एवं साथ ही इससे पहले रुपाली गुर्जर ने हमारे ग्राम कुकरावद  के भाई सतीश टाले गुर्जर की टीम में भी शामिल शामिल थी सतीश गुर्जर जी ने 60 लोगों की टीम तैयार कर 12 जनवरी 2021  को स्वामी विवेकानंद जयंती पर अनाज से हरदा में बड़े पैमाने पर पोट्रेट तैयार किया था जो कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इस कला को दर्ज किया गया एवं कलेक्टर द्वारा सतीश गुर्जर टीम को सम्मानित किया गया था ।।

No comments:

Post a Comment