रेवांचल टाईम्स - केवलारी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा वैनगंगा पावन धाम मलारा घाट से कांवड़ में जल भरकर नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए हर हर माहादेव के नारो के साथ शिव मंदीरों मे पुजन करते हुये बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंचे, वहां शिवजी का अभिषेक पूर्ण विधि विधान के साथ किया गया। शिव अभिषेक के उपरांत बजरंगी ओं द्वारा अखंड भारत स्वराज दिवस का कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष मुन्ना पटेल, जिला अध्यक्ष अशोक बंदेवार, जिला मंत्री संतोष सिंगराहा ,राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री बसंत यादव के आतिथ्य में मनाया गया ।कार्यक्रम मे वक्ताओं द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा की कहा कि भारत का विभाजन धर्म के ही आधार पर हुआ था, इसलिए आगे भी ऐसा न हो इसलिए अखंड भारत दिवस का आयोजन किया जाना आवश्यक है।
जनसांख्यिकीय असंतुलन से पुनः भारत विभाजन का खतरा बढ़ जाएगा। ईसके उपरंत अखंण्ड भारत के ध्वाज लहराकर भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन कीया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अकित ठाकुर
ब्लॉक अध्यक्ष विजेन्द्र विश्वकर्मा ब्लॉक महामंत्री राजेश बघेल,मुकेश विश्वकर्मा,सोभ जंघेला ,शिवम सिंगराहा,अमित दुबे,दिपक यादव ,सुरेश जंघेला,सुजीत राय,रामक्रष्ण डेहरिया,मोतिराम हरदुआ,राधैश्याम बंदेवार,अरूण बंदेवार के साथ सेकडो की संख्या मे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment