BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जायन्ट्स ग्रुप के 44 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर किया गया वृक्षारोपण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 18, 2021

जायन्ट्स ग्रुप के 44 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर किया गया वृक्षारोपण...




 रेवांचल टाईम्स - सोमवार 16 अगस्त को नीमखेड़ा स्थित आवासीय परिसर में  प्रातः बजे संस्था व्दारा 65 पौधों का रोपण ग्रुप व्दारा किया गया।

उसी दिन रात्रि 8.00 बजे जयंती काम्प्लेक्स स्थित बी.के.केसल स्थापना दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय नाना भाई संघवी की गरिमामय उपस्थिति में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सहित आयोजन हुआ।जायन्ट्स प्रार्थना के उपरांत अध्यक्ष अरविन्द पटेल ने मंचासीन और उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए 44 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रशासन संचालक चरनजीतसिंघ अरोरा ने अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात नये सदस्यों का स्वागत तथा कोरोना वारियर्स का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान गया।

इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप के वार्षिक केलेंडर का विमोचन मंचासीन अथितियों व्दारा किया गया।

मंचासीन संस्थापक अध्यक्ष नाना भाई संघवी, पास्ट प्रेसिडेंट फोरम के अध्यक्ष संतोष पटेल,फेडरेशन आफीसर सुरेन्द्र पटेल ने अपने उदबोधन मे जायन्ट्स ग्रुप के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुर्गेश पिल्लई, हेमंत खम्परिया, एस.के.राव इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

तत्पश्चात ग्रुप के सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम से उपस्थित जनों के बीच समा बांध दिया।

प्रीति भोज उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का शानदार संचालन शरद नेमा और आभार वित्त संचालक चन्द्र किशोर मोदी ने किया।

No comments:

Post a Comment