रेवांचल टाइम्स निवास :– मंडला जिला आदिवासी बहुल क्षेत्रांतर्गत आने वाली जनपद पंचायत निवास की ग्राम पंचायत जिल्हटी के पोषक ग्राम चौदस गाँव के अंदर जाने वाले मार्ग की हालत बारिश के चलते हुई खराब जिससे आवागवन मे लोगों को भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम के लोगों का कहना ही की ग्राम मे एक सड़क को लेकर हम लगातार विगत 15 वर्षो से इंतजार कर रहे है। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी अधिकारी की नजर इस और नहीं पड़ी है, साथ ही पंचायत मे होने वाली प्रत्येक ग्राम सभा मे हम सड़क निर्माण को लेकर बात रखते व कइयों बार पंचायत से लेकर जनपद पंचायत तक के लोगों को आवेदन दे चुके लेकिन फिर भी किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया।
हर साल बारिश के कारण गाँव के अंदर तक जाने वाला पूरा मार्ग कीचड से मलमला और सना हुआ रहता है। जिससे लोगों को पैदल आने जाने के साथ ही वाहनों के आवागवन मे भी दिक्क़त होती है, कई बार तो बड़े वाहन बीच मे मार्ग मे पूरा दिन फसे रह जातें है।
हर बार बारिश के शुरु होने के बाद पंचायत द्वारा सिर्फ एक दो ट्राली मुर्मू भर मार्ग मे डलवा दी जाती है।
पिछले वर्ष इसी सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यापत करते हुये बारिश के समय कीचड़ भरे पुरे मार्ग पर ट्रैक्टर्स से जुताई करवा कर रोपा लगाया था, और पंचायत सहित जनपद पंचायत तक के उच्चअधिकारियों को जताया गया था, की अगर जल्द ही यहां पर मार्ग का पक्का निर्माण कार्य नहीं होता तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। लेकिन किसी को कोई फ़र्क नहीं पड़ा, और आज तक ग्राम के लोग कच्चे मार्ग पर ही अपना सफर तय कर रहे है। वहीं हो रही लगातार बारिश का दौर जारी है, बारिश से हो रहे मलमला कीचड से भरे हुये मार्ग से चलने के लिए मजबूर है ग्रामीण.....।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment