Sawan 2nd Somvar 2021 Puja Vidhi: सावन का महीना चल रहा है. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को था. अब सावन का दूसरा सोमवार 2 अगस्त को रख जाएगा. श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है. सावन में सोमवार व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन सोमवार के दिन व्रत धारण कर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं. बता दें कि 09 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार व्रत है और 16 अगस्त को सावन माह का चौथा और आखिरी व्रत रखा जाएगा. पंचांग के मुताबिक, सावन के दूसरे सोमवार को नवमी तिथि है और इस दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा, जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है. राहु और चंद्रमा से इस दिन ग्रहण योग का निर्माण होगा. आइए जानते हैं सावन के दूसरे ,सोमवार के दिन किस तरह की जाए शिवजी की पूजा
सावन सोमवार पूजा विधि
– इस दिन जल्दी उठकर स्नान करें.
-मंदिर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
-माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं.
-पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें.
-शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं और सभी को तिलक लगाएं.
-प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं.
-धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें.
-आखिर में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद बांटें.
बरतें ये सावधानियां
शिवजी की पूजा करते समय कुछ सावधानियों को बरतना काफी जरूरी होता है. शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं. इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है. साथ ही शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए.

No comments:
Post a Comment