रेवांचल टाईम्स - पुरा ममाला सिवनी थोक सब्जी मंडी का है जहां 29 जुलाई से थोक सब्जी मंडी की विभिन्न मांग जैसे सुलभ शौचालय की व्यवस्था , शुद्ध पेयजल , स्ट्रीट लाइट , साफ सफाई की , आवारा पशुओं का आवागमन , पार्किंग की सुविधा , सड़क की व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं 7 अगस्त को आम आदमी पार्टी एवं मंडी व्यापारियों के द्वारा उग्र आंदोलन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था तथा पुनः 12 अगस्त को उपखंड अधिकारी सिवनी से आम आदमी पार्टी वा सब्जी व्यापारियों का एक दल भेट कर समस्याओं से अवगत कराया था जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा जांच हेतु अधिकारियों की कमिटी बनाई थी लेकिन वर्तमान समय तक संबंधित अधिकारी जांच करने नहीं आए ।आज धरने का 23वा दिन हो गया। मांगे पूरी ना होने पर मजबूरी वश थोक सब्जी मंडी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया उक्त हड़ताल अनिश्चित कालीन तक रहेगी जिस संबंध में थोक सब्जी मंडी यूनियन वा आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री वा जिला कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सिवनी , अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं तहसीलदार को उक्त संबंध में पत्र भी प्रेषित कर कहाँ की "अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि बार-बार अनुनय , विनय करने के पश्चात भी हम मंडी व्यपारियो की मंडी में समस्याओ का निराकरण नही किया गया है अगर मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन सब्जी मंडी यूनियन थोक सब्जी मंडी बंद ( हड़ताल ) करने को विवश है , अतः अतिशीघ्र थोक सब्जी मंडी बन्द कर दी जाएंगी हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की होंगी। "

No comments:
Post a Comment