रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत मेहदवानी, की ग्राम पंचायत मेंहदवानी, जैसे कि आप को पता होगा कि वार्ड क्रमाक 6 ओर 7 में नाली निर्माण के लिये रेवांचल टाईम्स समाचार पत्र के माध्य्म से लगातार खबरे प्रकाशन की गई और लोगों को लगातार यह अवगत करवाते रहे की वर्तमान में नाली का निर्माण बहुत ही जरूरी है वही ग्राम पंचायत के इन वार्डो के लोगों कि सुनी पर बात यह है कि नाली का निर्माण तो हो रहा है पर बात यह है कि नाली निर्माण मैं बहुत लापर वही बरती जा रही है जिस में लोगों का कहना यह है कि बराबर नाप से नाली का निर्माण किया जाए पर इस पे उपयंत्री पटेल इस निर्माण कार्य मे बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे है वही इन वार्डों में नाली निर्माण की जन माँग के साथ साथ बहुत ही आवश्यकता थी क्योंकि घरों का गंदा पानी सड़क में यहाँ वहाँ फैलता था जिससे गन्दगी के साथ साथ मच्छर और बीमारियां में भी इजाफ़ा हो रहा है वही रोड से डेढ़ मीटर नाली बनना चाहिए पर ऐसा नहीं हो रहा है कहीं, सवा मीटर ,ऐसा काम चल रहा है। वही लगातार ख़बरो के प्रकाशन के बाद अब नाली निर्माण के लिये स्वीकृत हुई 100000 की राशि है।

No comments:
Post a Comment