BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सिंगारपुर बाजार भरा जमकर न मास्क और न ही सोशल डिस्टेन्स... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 21, 2021

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सिंगारपुर बाजार भरा जमकर न मास्क और न ही सोशल डिस्टेन्स...





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में और उसके सभी विकास खण्ड में कोरोना जैसी महामारी को भूल कर फिर से अनिमत्तिया करने है लोग सजने लगी है बाजार हाट होने लगे है सार्वजनिक कार्यक्रम वही विकासखंड मोहगाँव के अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर में शनिवार की साप्ताहिक बाजार त्यौहारी बाजार होने से जमकर भरा, बाजार में दर्जनों दुकानें राखी और कपडों की लग रही, जहां बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मनपसंद राखियां खरीदने मेें जुटी देखी गई। रक्षाबंधन त्यौहार आज रविवार 22 अगस्त 2021 को मनाया जाना है। जिसकी तैयारियां लोगों ने पहले से ही कर रखी है। सिंगारपुर बाजार में भाई- बहन कपड़ों की खरीदारी के साथ-साथ राखी, नारियल, रूमाल, मेहंदी, मिठाई की खरीदारी की गई। बहन- भाई की अटूट प्रेम और स्नेह की भी महंगाई डायन का काला साया भी आड़े आया है। बीते दिनों कोरोनावायरस से काफी बहनों और भाइयों ने अपने परिवार की सदस्यो  को खोया है, उन सदस्यो की भरपाई करना मुश्किल है। उनके परिवार में रक्षाबंधन का त्यौहार बहन -भाईयों के लिए सूना रहेगा। बाजार आई अमीषा गौतम नें अपने भाईयों के लिए राखी, नारियल,रूमाल, मिठाई सहित अन्य समान खरीदारी की गई है, लेकिन भाईयों के लिए अच्छे - अच्छे सामग्री खरीदने में महंगाई ने आडे आये। मैं तीन भाईयों के बीच एक बहिन हूँ जोकि तीनों भाईयों के लिए रक्षाबंधन त्यौहार मनाना एक तरह से फीका साबित होगा। वही दीपाली सैयाम, राधा कुलस्ते, विद्यावती परते,रोशनी धुर्वे,विनीता मसराम सहित अन्य बहनों नें अपने - अपने भाईयों के कलाईयो के लिए राखी खरीदे। उनका कहना है कि इस वर्ष रक्षाबंधन का तयौहार फीका रहेगा। क्योकि पूरा घर परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई, वही भाईयों ने भी अपने - अपने बहनों के लिए गिफ्ट एवं  कपडे व अन्य सामग्री खरीदारी किये।

No comments:

Post a Comment