रेवांचल टाइम्स - रेलवे विभाग के द्वारा यू तो क्रॉसिंग फाटक पर सुरक्षा की दृष्टि से ब्रेकर बनाए हुए हैं यू तो ब्रेकर रफ्तार को कम करने के लिए बनाए जाते लेकिन यहां तो प्रशासन की लापरवाही साफ साफ नजर आ रही है विभाग द्वारा ब्रेकर पर किसी भी प्रकार की कोई रेडियम लाइट नहीं लगाई गई है या कलर नहीं किया गया है नाही विभाग द्वारा कोई कॉशन बोर्ड इस ब्रेकर को दर्शाने हेतु लगाए गए हैं जिससे कि ब्रेकर दूर से नजर आए विभाग के द्वारा सीसी रोड के ऊपर जो ब्रेकर बनाए हैं वह भी रोड के कलर में ही है जिस वजह से वाहन चालकों को यह ब्रेकर नजर नहीं आते और वाहन चालक बेकर की वजह से चोटिल हो जाते हैं ब्रेकर की वजह से एक हादसा नैनपुर रेलवे फाटक के पास हुआ जहां पर एक पति पत्नी ब्रेकर की वजह से चोटिल हो गए वही अनजान महिला अपने घर की ओर जा रही थी और ब्रेकर ना देखने की वजह से महिला ब्रेकर से टकराकर चोटिल हो गई वही स्थानीय लोगों ने महिला को उठाकर उचित इलाज करवाया वही आए दिन ऐसी घटनाएं रेलवे फाटक के पास होती रहती है लेकिन रेलवे प्रशासन तनिक भी ध्यान नहीं देता घटना के बाद लोगों ने ब्रेकर पर सफेद कलर भी किया जिससे ब्रेकर दिन में भी ओर दूर से ही वाहन चालकों को नजर आए वहीं रेलवे विभाग द्वारा रेलवे फाटक के पास जो सीसी रोड का निर्माण किया गया है उस रोड से भी लोहे की सलाखें बाहर आ गई जो देखी जा सकती है जिस से भी घटनाएं आए दिन होती रहती है स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस ब्रेकर में रेडियम कलर और कॉशन बोर्ड लगाया जाए और बाहर निकले हुए राडो की उचित व्यवस्था भी की जाए जिससे कि घटनाओं में अंकुश लग सके।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment