BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीण अंचलों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी की नाग देवता की पूजा अर्चना..देखे वीडियो... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

ग्रामीण अंचलों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी की नाग देवता की पूजा अर्चना..देखे वीडियो...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में के ग्रामो में आज बड़े ही धूमधाम से नागपंचमी के मानते हुए नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की है।

           वही विकासखण्ड मोहगाँव  अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में नाग पंचमी की पर्व पर बडी ही धूम-धाम से मनाया गया। देखने में आया है कि ग्राम सुड़गाँव में 13 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व बहुत ही उत्साह पूर्वक  मनाया गया है। शिव मंदिरो में लोगों के द्वारा पूजा- अर्चना व दूध चढाने में खासी भीड़ रही। तत्पश्चात लोगों के द्वारा पटा बैठाया गया जहाँ पर एक बरुवा चढाया गया। लोगों के द्वारा बरुवा से प्रश्न करते हैं कि इस वर्ष कैसा रहेगा एवं व्यक्तिगत परेशानियों के बारे में पूछा गया। बरुवा नें सभी प्रश्नों का जवाब दिया। तो लोगों ने सब परिवार सहित व समस्त ग्रामवासी सुखी रहें, स्वस्थ रहें व ग्राम में किसी भी प्रकार के संकट न आये इसके लिए सभी ने बरुवा से आशीर्वाद लिए। मान्यता है कि नाग पंचमी पर्व हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। इस दिन लोगों नें अपने अपने घरों के देव स्थानों व खेतों में दूध चढाये जाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। लेकिन कहीं-कहीं दूध पिलाने की परम्परा चल पड़ी है। जिसमें ग्रामवासी ने एक जुटता होकर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान  ग्राम के पंडा रामलाल मरकाम, पिरमा कोर्राम, ढोलक मास्टर प्रेमसिंह सैयाम,
टिमकी वादक मंगल सिंह धुर्वे, सीता राम, हनुमान सिंह, फूल सिंह, चैतू सिंह, कोदू लाल, गया दास सोनवानी, शोभेलाल, हन्नु सिंह, जयपाल मार्को, समाजसेवी इन्द्रमेन मार्को सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment