BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोहर्रम एवं रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

मोहर्रम एवं रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न...



रेवांचल टाईम्स -  शुक्रवार को मोहर्रम एवं रक्षाबंधन को लेकर जनपद सभा भवन चौरई में शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार रायसिंह कुशराम एवं संचालन थाना प्रभारी  शशि विश्वकर्मा ने किया। मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से ताजिया एवं डीजे ना बजाने का निर्णय लिया गया। मौके पर उपस्थित तहसीलदार रायसिंह कुशराम ने कहा कि कोरोना महामारी से बचना एवं अपने परिवार वालों को बचाना हमारी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। मोहर्रम शोक का पर्व है इसे शांतिपूर्वक सौहार्द के साथ मनाएं। आगे उन्होंने कहा विधि व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है। थाना प्रभारी  शशि विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में सर्वप्रथम अपने आप को बचाना है। बैठक में मुख्य रूप से जनपद सी ईओ जे एस ठेपे, नगर पालिका सी एम ओ भरत गजबे,नायाब तहसीलदार गीता राहंगडाले,  भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ,मदन राय, महेन्द्र वर्मा,मतीन अली मीर,संजय जैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment