रेवांचल टाईम्स - नगर पंचायत बिछिया क्षेत्र में मेन रोड में आए दिन रोंगटे खड़े कर देने वाले भीषण सड़क हादसे होते रहते हैं जिसमें जान-माल की हानि देखने को मिलती हैं, ज्यादातर सड़क हादसे रात्रि काल में होते हैं, जिसका कही न कही प्रमुख कारण रात में गाय,बैल जैसे पालतू पशुओं का बीच सड़क में विचरण करना भी है। रात्रिकाल में पालतू पशुओं के इस प्रकार विचरण करने से विशालकाय ट्रकों समेत अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती हैं, वही इन पालतू पशुओं की जान को भी हानि हो सकती हैं, इन्हें बचाने के चक्कर में अक्सर वाहन जैसे भारी मालवाहक ट्रक,कार आदि अनियंत्रित होकर बिजली खम्भों,डिवाइडर में टकरा जाते हैं जिससे जान माल की हानि होती हैं, यदि रोड किनारे के मकानों में अनियंत्रित होकर ये वाहन घुस जाते हैं तो जो जानमाल की हानि होगी तो उसका जवाबदार आखिर कौन होगा? इन पालतू पशुओं का कहर न केवल रात में बल्कि दोपहर को भी रहता हैं, साथ ही न केवल मेन रोड बल्कि मोहल्ले कालोनियों की गलियों में भी इन पशुओं का आतंक कम नही है जिससे प्रतिदिन छोटे मोटे सड़क हादसे होते रहते हैं परन्तु नगर पंचायत न तो इन्हें कांजी हाउस में बंद करवाती हैं न ही इनके मालिकों को आगाह करती हैं।
Tuesday, August 17, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
नगर पंचायत बिछिया की लापरवाही, इंसान की जान खतरे में...देखे वीडियो....
नगर पंचायत बिछिया की लापरवाही, इंसान की जान खतरे में...देखे वीडियो....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment