रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खंड नारायणगंज के ग्राम खैरी में रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया सर्व प्रथम सभी रानीअवंती बाई के चल चित्र पर तिलक बंद कर माल्यार्पण किया वा कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुये वक्ताओं ने रानी अवंती बाई के जीवन व उनके वीरता पर प्रकाश डालते हुये अपनी अपनी बात रखी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धनेश्वर सिंगरौरे ने बताया कि रानी अवंती बाई लोधी महान क्षत्राणी थी जिन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राण तक हँसते हँसते निछावर कर दिए ऐसी महारानी को हम शत शत नमन करते हैं उन्हीं की याद पर आज ग्राम के कुछ युवाओं ने रानी अवंती बाई का जन्म उत्सव कार्यक्रम रखा इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं कार्यक्रम पर और भी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी और बताया कि इस प्रकार के आयोजन आने वाले समय पर होते रहेंग। शिक्षक राम कुमार सिंगरौरे ने रानी अवंती बाई की जीवनी पर एक आल्हा भी गया कार्यक्रम समापन की घोषणा और आभार प्रकट अजय सिंगरौरे ने किया ।और कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।
Tuesday, August 17, 2021
Home
ind
madhya madhya pradesh
mandla
narayanganj
Top
बड़े ही हर्षोल्लास से रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया...
बड़े ही हर्षोल्लास से रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया...
Tags
# ind
# madhya madhya pradesh
# mandla
# narayanganj
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
ind,
madhya madhya pradesh,
mandla,
narayanganj,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment