रेवांचल टाईम्स - जनपद पंचायत मैहर के सीईओ माननीय मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री जी की योजनाओं को निष्क्रिय बनाने का कार्य किया जा रहा है जहां प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह आम जनमानस के हित को देखते हुए बहुत सारी योजनाओं को जनता के लिए चलाए जा रहे हैं परंतु माननीय मुख्यमंत्री की योजनाओं को मैहर जनपद सीईओ पलीदा लगाते हुए दिख रहे हैं ताकि लोग मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित हो ठीक उसी तरह हाल ही में एक उदाहरण हरिजन बच्ची विकलांग गुड़िया साकेत के साथ हुआ जनपद पंचायत मैहर के निवासी बाबूलाल साकेत ग्राम सोनबरसा ग्राम पंचायत कुसेढी की दिव्यांग पुत्री गुड़िया साकेत का विवाह दिनांक 15 फरवरी 2019 को जनपद पंचायत मैहर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में दिव्यांग रामसिया साकेत पिता धनुआ साकेत निवासी ग्राम पंचायत रिवारा जिला सतना के साथ किया था उक्त विवाह में शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि ₹100000 (एक लाख रुपए) दो वर्ष 6 माह का समय बीत जाने के पश्चात भी नहीं मिला मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक /एफ/ 3-8/ 2016/ 26/2 भोपाल दिनांक 3 सितंबर 2016 मुख्यमंत्री निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना 2008 की कंडिका 23 में 2,3,1, - 2,3 2,23,3, 2,3,4 किस शर्त के अनुसार संबंधित आवेदन 1 वर्ष की अवधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करना है। परंतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैहर द्वारा सात माह विलंब से कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग जिला सतना की आवेदन 1 वर्ष की अवधि बीत जाने के बाद आवेदन प्रस्तुत किया गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय मैहर द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2020 को पत्र क्रमांक 2020/ 665 को उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग सतना को प्रेषित किया गया था जिस कारण से योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि ₹100000 दिव्यांग गुड़िया साकेत को प्राप्त नहीं हो सका प्रार्थी लगातार दो वर्षों से भटक रहा है प्रार्थी ने विवाह सामग्री बाजार से खरीदा जिसका भुगतान आज तक बाकी है प्रार्थी ने इस संबंध में सतना सांसद गणेश सिंह को सूचित करते हुए अपनी पीड़ा दर्द को सुनाया जिससे कि सतना सांसद गणेश सिंह द्वारा पत्र क्रमांक 1094/ 28 मार्च 2021 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना को पत्र लिखकर राशि दिलाए जाने का आग्रह किया था माननीय सतना सांसद महोदय का पत्र क्रमांक 1094 पर प्रेषित किया गया ताकि दिव्यांग गुड़िया साकेत को प्रोत्साहन राशि मिल सके। *कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग जिला सतना ने मैहर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश को पत्र क्रमांक 2020-21/ 30 दिनांक 6 जनवरी 2021 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैहर को लिखा व कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग ने यह कहा कि उपरोक्त अनुसार आपके द्वारा अपने पत्र में यह लेख नहीं किया गया है कि संबंधित का आवेदन 1 वर्ष की अवधि के भीतर प्राप्त हुआ है जबकि संबंधित विवाह दिनांक 15 फरवरी 2019 को हुआ विलंब का कारण स्पष्ट करते हुए कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग सतना को सूचित किया जाए। जिस तरह से जनपद पंचायत मैहर ने एक निशक्त विकलांग गुड़िया साकेत को मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ को प्रभावित करने का कार्य किया आज संपूर्ण मध्यप्रदेश में कन्या विवाह लाड़ली लक्ष्मी योजना को प्रदेश सरकार बड़ी अहिमियत देती है परंतु मैहर जनपद पंचायत ने मुख्यमंत्री की योजनाओं में लाभ देने पर एक विकलांग के साथ भेदभाव किया आज हरिजन दिव्यांग बच्ची मुख्यमंत्री महोदय की योजनाओं का लाभ पाने के लिए विकलांग होते हुए दर-दर भटक रही है।
Saturday, August 14, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
जनपद पंचायत मैहर सीईओ की वजह से मुख्यमंत्री निशक्त विवाह योजना की राशि से दिव्यांग गुड़िया साकेत वंचित...
जनपद पंचायत मैहर सीईओ की वजह से मुख्यमंत्री निशक्त विवाह योजना की राशि से दिव्यांग गुड़िया साकेत वंचित...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment