BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रभारी मंत्री श्री सिंह का आगमन आज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का आगमन आज



मण्डला 13 अगस्त 2021

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके संबद्ध जिलों में ध्वजारोहण के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंह 15 अगस्त को जिले के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे। इस संबंध में दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 14 अगस्त का मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे अनूपपुर से रवाना होकर सायं 5 बजे मंडला पहुंचेंगे तथा 5:30 बजे से सर्किट हाउस में जनसामान्य, जनप्रतिनिधि से मुलाकात करेंगे। वे रात्रि विश्राम मंडला में करेंगे। श्री बिसाहूलाल सिंह 15 अगस्त को स्टेडियम ग्राऊँड में आयोजित 75वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के झण्डावंदन समारोह में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे मंडला से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment