रेवांचल टाईम्स - जिला मंडला के थाना बम्हनी क्षेत्र के चिरई डोंगरी गाँव मे बिजली का करेंट लग जाने से एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, अस्पताल ले जाने के लिए जल्द पुलिस सहायता की आवश्यकता है। घटना की सूचना कॉलर ने दिनाँक 28-08-2021 को डायल 100/112 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । तत्काल मंडला जिले की डायल-100/112 वाहन क्र.09 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे ड्यूटी पर उपस्थित आरक्षक गणेश सिंह और पायलेट गिनी यादव द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 22 वर्षीय सतेन्द्र पवार चिरई डोंगरी गाँव मे छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों मे छू जाने से गंभीर रूप से झुलस गए थे । डायल-100/112 स्टाफ ने तत्काल एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल बम्हनी मे भर्ती कराया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया । डायल 100/112 जवानों की तत्परता से घायल सतेन्द्र को समय पर उपचार मिला और उसकी जान बची ।

No comments:
Post a Comment