BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नर्मदा मैया को हरियाली चुनरी अर्पण किया नर्मदा समग्र टीम ने बुनी वृहद हरियाली चुनरी ग्राम वासियों ने पौधारोपण कर किया प्रकृति वंदन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 29, 2021

नर्मदा मैया को हरियाली चुनरी अर्पण किया नर्मदा समग्र टीम ने बुनी वृहद हरियाली चुनरी ग्राम वासियों ने पौधारोपण कर किया प्रकृति वंदन

 




रेवांचल टाइम्स  जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली देवगांव संगम में वृहद वृक्षारोपण

जनभागीदारी से बड़ा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ

मण्डला जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नर्मदा जी और बूढ़ा माता के संगम स्थल श्री परशुराम के पिता जमअग्नि ऋषि की तपो स्थली देवगांव संगम में नर्मदा समग्र टीम  के तत्वाधान में नर्मदा जी के किनारे 351 पौधों की हरियाली चढ़ाई लगाई गई ऐसे हरियाली चुनरी अर्पण कार्यक्रम में पौधे 8 से 10 फीट बड़े थे इन पौधों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जबलपुर के संयोजक श्री नारायण सिंह जी और उनकी टीम ने जनसहयोग से 404 पौधे दान किए पौधों की तार एवं जाली और खंभों से फेंसिंग की गई फेंसिंग जाली और खंभों के लिए मंडला नगर के समाजसेवियों और व्यापारियों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया पौधारोपण के लिए गड्ढे देवगांव संगम की उत्साही युवाओं ने अनेको दिनों तक श्रमदान किया गांव के युवाओं ने घर-घर में हल्दी चावल और कार्ड का निमंत्रण दिया निमंत्रण के साथ सभी से आग्रह किया कि अपने साथ पूजन की थाली कुमकुम हल्दी और जल कलश लेकर पौधारोपण प्रकृति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे इस कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के पूर्व और पौधारोपण के बाद बारिश करके इंद्र देवता ने अपनी उपस्थिति दर्ज की

इस कार्यक्रम में नर्मदा समग्र टीम देवगांव संगम की उत्साही सदस्यों के साथ महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन देवगांव इकाई एवं ग्राम वासियों एवं नगर के सामाजिक संस्थाओं समाज सेवियो एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में कन्या भोजन और भंडारे का भी आयोजन किया गया

     यह संपूर्ण कार्यक्रम सामाजिक जन सहयोग से किया गया नर्मदा समग्र टीम देवगांव उन समस्त दानदाताओं और प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है

No comments:

Post a Comment