रेवांचल टाईम्स - करंजिया विकासखंड के पंडरीपानी ग्राम पंचायत के पीपरपानी गांव में बिजली विभाग द्वारा गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए 10 वर्ष पूर्व बिजली के खंभे लगाए गए थे जहां गांव में बिजली के तार दिखाई तो देते हैं पर इन बिजली के पोल पर लगे तारों में विद्युत प्रवाह नहीं हो रहा है जिसकी वजह से ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है और उनका जीवन आज भी अंधेरे में ही कट रहा है ग्रामीणों ने बताया लगभग 10 वर्ष पूर्व विद्युत विभाग द्वारा गांव में बिजली पहुंचाने के लिए बिजली के पोल लगाए गए थे जिसमें बिजली के तार भी लगा दिए गए हैं लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्युत सप्लाई शुरू नहीं की गई ग्रामीणों ने गांव में बिजली सप्लाई किए जाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
आजादी के साथ दशक के बाद भी ग्राम पीपरपानी के ग्रामीण अंधेरे में रहने को है मजबूर बिजली के पोल लगने के 10 वर्ष बाद भी गांव नही हुआ रोशन...
bydigital bharat
-
0
