Breaking

revanchal times new

कोरोना काल के चलते नगर में नहीं हुए भव्य आयोजन सुना सुना सा नजर आया जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मंदिरों तक सिमटा...




                       


 रेवांचल टाइम्स - सोमवार की रात जैसे ही घड़ी के काटों ने 12 बजाए वैसे ही शहर के श्रीकृष्ण मंदिर नंद के आनंद भयो , जय यशोदा लाल , हाथी घोड़ा पालकी जग हो नंद लाल की , के जयघोष से गूंज उठे । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भादों माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म माता देवकी के गर्भ से हुआ । तभी से भक्त भगवान का जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं , इस अवसर पर जगह - जगह मंदिरों में कहीं केक काटा गया तो कहीं भगवान का अभिषेक पूजन , आरती उतारी जा रही थी ।



राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया उत्सव


धर्मनगरी नैनपुर जो वर्तमान में करोना के कारण घरो में सिमटकर भक्ति भावना में लीन है। वही नगर के वार्ड क्रमांक श्री राधा कृष्णमदिर में भक्त गोविंद प्रसाद सोनी के दारा सांकेतिक लेकिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सख्या के आधार पर भक्तों का संगम देखा गया । अदरात्रि में भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया ओर आरती के बाद छप्पन भोग का भगवान को प्रसाद चढ़ाया गया । नैनपुर ही नहीं आसपास के नगर में भी ऐसा भव्य एवं दिव्यमदिर नहीं है । पर जैसा कि हम भी जानते है कि करोनाकाल और उसके संक्रमण से बचना पहले जरूरी है । वहीं नगर में घरों भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया और भक्तोंने श्रृदभाव से पूजा अर्चना की भगवान कृष्ण के रूप में भगवान विष्णु ने द्वापर में जन्म लिया या और उनका उद्देश्य समाज में प्रेम व्याप्त करना जिससे समाज को हिंसा से बचाया जा सका पर जब कभी दुनिया  मे विपरीत  स्थिति आई तो श्रीकृष्णभगवान ने हमेशा धर्म का साथ दिया । लोग कहते हम जिस मुसीबत से जूझ रहे हैंआखिर भगवान हमारी कितनी परीक्षा ले रहा पर ईश्वर के प्रत्येक अवतार में भी मुसीबतों को संयम कै साथ अंगीकार किया गया यही कुछ कम है कि स्वयं ईश्वर ने जेल की चार दीवारी में जनम लिया और जब तक भगवान ने कंस का वध नहीं किया तब तक इनके माता-पिता जेल में ही रहे इससे बड़ा त्याग और क्या होगा


 नगर में करोना काल के चलते नहीं किया  कोई भव्य रैली का आयोजन 


करोना कॉल के चलते इस दफा नगर में इस जन्माष्टमी का पर्व मंदिरों तक ही सीमित रह गया नगर में किसी प्रकार की कोई भी भव्य आयोजन नहीं किए गए ना ही कोई झांकी या रैली निकाली गई नगर में हर साल मटकी फोड़ का आयोजन भक्तों के द्वारा किया जाता था लेकिन इस बार नगर में कहीं भी मटकी फोड़ का आयोजन नजर नहीं आया सभी भक्तों घर पर ही भक्ति भाव में नजर आए अपने अपने बच्चों को राधा-कृष्ण बनाकर घर पर ही पूजा अर्चना की गई एवं लोगों ने घर पर ही मटकी फोड़ का कार्यक्रम कर जन्माष्टमी मनाई।


नैनपुर से राजा विश्वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post