BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली का करेंट लगने से घायल युवक को डायल-100 एफआरवी से पहुँचाया अस्पताल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 10, 2021

बिजली का करेंट लगने से घायल युवक को डायल-100 एफआरवी से पहुँचाया अस्पताल...

 


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत थाना खटिया क्षेत्र के ग्राम टाटरी माल गाँव में बिजली का करेंट लागने से एक युवक घायल हो गया जिसे तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता पड़ी जिसको लेकर स्थानीय लोगो ने 100 नम्बर को डायल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में घटना की सूचना दी गई । जहाँ सूचना प्राप्ति होने पर तत्काल मंडला जिले की डायल-100 वाहन क्र.12 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । 

       डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक देवराज बाड़िया और पायलट लीला राम ऊईके द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बिजली का करेंट लगने से घायल चित्रभूषण भांवरे उम्र- 27 वर्ष को डायल-100 स्टाफ ने तत्काल एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी मे भर्ती कराया जहाँ पर उसका उपचार किया जा रहा है।

          वही डायल 100 स्टाफ की तत्परता से घायल युवक को समय पर उपचार मिलने से राहत मिली है।

No comments:

Post a Comment