BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर एसपी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात..... अब लगेगी अवैध कारोबार पर लगाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 10, 2021

कलेक्टर एसपी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात..... अब लगेगी अवैध कारोबार पर लगाम



रेवांचल टाइम्स  - मंगलवार को पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह चौधरी, पूर्व विधायक चौरई पं रमेश दुबे, पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय रमेश पोफली ,नरेंद्र परमार व भाजपा पूर्व जिला महामंत्री उत्तम ठाकुर ने कलेक्टर सौरभ सुमन व एसपी विवेक अग्रवाल से मुलाकात की है इस दौरान नेताओं ने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन से मिलकर अन्न उत्सव कार्यक्रम में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही जिले भर में खाद की कमी दूर करने के साथ ही नकली खाद विक्रय एवम् महंगे दामों पर खाद बिक्री पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाने की मांग भी रखी सभी नेताओं ने शराब की अवैध बिक्री, जुआ , सट्टा और अवैध रेत खनन पर ठोस कार्रवाई किये जाने की मांग भी कलेक्टर और एसपी के सामने रखी है मांगों पर जिला प्रशासन ने जल्द ही ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है ।

No comments:

Post a Comment