BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्रकारों पर झूठी शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज नहीं करने को लेकर प्रेस क्लब के पदाधिकारी एसपी से मिले... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 10, 2021

पत्रकारों पर झूठी शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज नहीं करने को लेकर प्रेस क्लब के पदाधिकारी एसपी से मिले...




रेवांचल टाईम्स - आये दिन पत्रकारों में झूठे मामलों की शिकायत करने आम बात हो चुकी है क्योंकि पत्रकार भृष्ट और भ्रष्टाचार को सच का आईना दिखाने के काम करते जिसको लेकर आये दिन कठनाइयों का सामना करना पड़ता है और ऊपर ये झूठी शिकायते होना आम बात हो  चुकी है जिसको लेकर आज सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कतिपय अधिकारियों द्वारा पत्रकारों को कुंठित किए जाने के प्रयास रोकने की मांग की



 सोसाइटी पर प्रेस क्लब उज्जैन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, अध्यक्ष श्री विशाल सिंह हाडा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला से मिले, पत्रकारों ने मांग की कि विगत दिनों भैरवगढ़ जेल के जेलर के खिलाफ एक बंदी महिला ने शिकायत की थी जिसके आधार पर उन्हें यहां से अटैच किया गया था उसी आधार को लेकर जेलर लड़िया ने पत्रकार जगदीश परमार ,अभय तिरवार और अन्य पत्रकार साथियों के खिलाफ एक शिकायती आवेदन देकर उन पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी ,जिससे पत्रकारों में रोष फैल गया था | पत्रकारों का कहना है कि जब भी खबर छप जाती है उसके बाद पत्रकारों पर कतिपय अधिकारी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर उन्हें दबाने का प्रयास करते हैं इन घटनाओं को लेकर पत्रकारों में खासा आक्रोश था और वे लगातार सोसाइटी फॉर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल सिंह हाडा एवं सचिव उदय सिंह चंदेल पर जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में नीर क्षीर जांच के आदेश देने की मांग करते आ रहे थे |आज लगभग 50 से अधिक पत्रकारों ने सोसाइटी फॉर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के नेतृत्व में कंट्रोल रूम जाकर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला से उक्त प्रकरण में जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की |

इसी तरह शासकीय  माधव नगर चिकित्सालय में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे पत्रकार राजेश रावत एवं कोरोनाकाल में सतत मैदान में रहकर सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकार जीतेंद्र सिंह ठाकुर के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को भी जिला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया |

इस अवसर पर पत्रकार हर्ष जायसवाल,जितेंद्र सिंह सेंगर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष प्रदीप मालवीय, विश्वास शर्मा,संदीप गोस्वामी, गगन परिहार, सचिन सिन्हा, जितेंद्र सिंह ठाकुर ,शादाब अंसारी,सुमेर सिंह सोलंकी, अमृत बैंडवाल,संतोष कृष्णानी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे |

   जिला पुलिस अधीक्षक, सत्येन्द्र कुमार शुक्ल,

  प्रेस क्लब अध्यक्ष, विशालसिंह हाड़ा

प्रेस क्लब सचिव उदय सिंह चंदेल

  उपाध्यक्ष पुष्करण दुबे

No comments:

Post a Comment