गुरुवार दिनांक 8/07/2021को ग्राम बेनेगांव के दुर्गा मंदिर के के समीप महावीर इंटरनेशनल लांजी एवं युवा संगठन के द्वारा रक्तदान शिविर, मोतियाबिंद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर के दौरान ग्रामीणों ने खुले मन से रक्त दान किया। रक्तदान शिविर के साथ साथ ग्राम में मोतियाबिंद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा रक्तदाताओं को फल वितरण किया गया। विशाल राऊत खोंगल ने बताया कि इस शिविर में कोरोना महामारी के संबंध में सरकारी नियमों का पूर्ण पालन करते हुए रक्तदान करवाया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक हुआ, इसमें संग्रहित रक्तदान सरकारी ब्लड बैंक बालाघाट को दिए गए। इस शिविर के दौरान 15 लोगों ने रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। और बताया कि शिविर में 20 मरीजों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किया गया है.
इस अवसर पर किया गया वृक्षारोपण एवं मोतियाबिंद जांच
इसी क्रम में बेनेगांव युवा संगठन, महावीर इंटरनेशनल लांजी के नेतृत्व में ग्राम बेनेगांव में 100 से ज्यादा की संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प किया।
रक्तदान शिविर के दौरान महावीर इंटरनेशनल के द्वारा ग्रामीणों का मोतियाबिंद भी जांचा गया। इस दौरान डॉ उमर शेख ,अरशद खान , चन्द्रदिप बंटी रामटेके,के द्वारा ग्रामीणों के आंखो की जांच की गई जिसमे 15 लोग मोतियाबिंद चिन्हित पाए गए है।
कार्यक्रम को सफल बनाने इनका रहा सहयोग
उक्त रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन विशाल राऊत खोंगल, एवं पूरी टीम सदस्य फणीन्द दुरुगकर, प्रवीण उमरे, ,कोमल काड़े, भरत कालबेले,संजय टेम्भरे, यशवंत लिल्हारे, रामकुमार खारगाल, भूपेश कार्रहे, उमाकांत उपराडे,डॉ दुर्गेश तिड़के, विजय कुथे, प्रदीप मोनू अग्रवाल, जगन्नाथ दादू नाकतोड़े ,भानु डोनाडकर, रविंद्र पारधी, डॉ संतोष रातोंने ,डॉ दिनेश बेदरे, डॉ शैलेंद्र रतोने, अरशद खान, बंटी चंद्रदीप रामटेके, इंद्रकुमार भूते, पप्पू कावड़े, डॉ तोमेश बापुरे,अंचल कालबेले,मुकेश कोल्हे, रोहन अस्तने , सिद्दीक अंसारी, पवन उमरे,तपेश कालबेले, नंदकिशोर बिलावर,रूपेश बिहोने, लोकेश फुंडे,राधेश्याम नखाते, दिनेश बुड़ावने, रवि नारनौरे, हमेंन्द्र बूढावने राहुल आवरे, मनोज रामटेके, दिनेश बूढावने अनिल रणदिवे शैलेश हनोते कृष्णा नारनौरे संदीप कस्बे , सुरेश बूढावने अक्षय बूढावने , रजनीकांत उके, कृष्णा हनोते राहुल , हनोते ककोड़ी, सीमांत कटरे ,राहुल कटरे, विशाल धनोले ,भूणेश्वर दल्लेमाल, श्रवण करसायल ,प्रखर पलेहरा, रोहित ग्रुरु बोलेगांव, विशाल गुर्दे विशाल शक्करपुढ़े, करुण धनोले, उज्जवल बुढ़ावने, मनोज बुढ़ावने, अकील कबीरे, मेहतरलाल बुढ़ावने, डॉ प्रकाश वेदर ,आसाराम कोसले आदि ग्रामीणों का योगदान रहा.
रक्तदाताओं व सहयोगी को दिया धन्यवाद
महावीर इंटरनेशनल लांजी के चेयरमैन विशाल राऊत खोंगल ने समस्त रक्तदाताओं व सहयोगीयो को धन्यवाद ज्ञापित किया। रक्तदान करने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करने वाले समस्त डॉक्टर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महावीर इंटरनेशनल लांजी, युवा संगठन बेनेगांव के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी सामाजिक कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने के लिए सभी को साथ मिलता रहेगा ऐसे अपने विचार प्रकट किए।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत

No comments:
Post a Comment