BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रभारी मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर ही प्रेस व भाजपाइयों की उपेक्षा...कांग्रेसियों ने दिखाया काला झंडा..देखें विडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 8, 2021

प्रभारी मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर ही प्रेस व भाजपाइयों की उपेक्षा...कांग्रेसियों ने दिखाया काला झंडा..देखें विडियो



प्रभारी मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर ही प्रेस वा भाजपाइयों की उपेक्षा

कांग्रेसियों ने दिखाया काला झंडा

प्रोटोकॉल भी नैतिकता के विपरीत हुआ जारी...




काले झंडे दिखाकर युवक कांग्रेस ने किया प्रभारी मंत्री का विरोध...

रेवांचल टाईम्स - मण्डला प्रदेश के खाद्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहुलाल सिंह के प्रथम मण्डला आगमन पर युवक कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध किया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जैन के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को स्थानीय नेहरू स्मारक में काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाकर जोरदार विरोध किया। विरोध इतना व्यापक था कि प्रभारी मंत्री का काफिला कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और उनकी गाड़ी अलग से निकलवानी पड़ी। युवक कांग्रेस कहना है कि बिसाहुलाल सिंह जनमत को बेचकर मंत्री बने हैं उन्होंने जनता की चुनी हुई सरकार गिराकर जनता के साथ धोखा किया है, भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को खाद्य मंत्री बनाया है जिसने खुद राशन घोटाला किया है, गरीबों के हक़ का राशन गलत तरीके से अपने लोगों को दिलवाने की लूट की है। जिसने राशन घोटाला किया उसी को खाद्य मंत्री बना दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर, शकुन जंघेला, अदीब गौरी, जिला महासचिव हनी बर्वे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नंदू भाईजान, रजनीश रंजन उसराठे, कुलदीप कछवाहा, जिला महासचिव दिन्नू पटेल, जिला महासचिव वंदना सोनी, रेशमा अल्वी,कोविद सिंह ठाकुर, प्रणय भंडारी, गोल्डी मलिक, राहुल श्रीवास, मिर्जा सिकंदर बेग, जावेद खान, बसंत रजक, शशांक जंघेला, संजू अहिरवार, नीलेश राय, आलोक पटेल, अमन लाहौरिया, विनय वरदानी, सोहेल मलिक सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment